Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    newshunt
    newshunt

    विक्टोरिया बेकहम के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनोट:बताया रियल क्वीन, पोस्ट शेयर कर लिखा- कोई सास-बहू ड्रामा मुझे विक्टोरिया से नफरत नहीं दिला सकता

    3 weeks ago

    हॉलीवुड सिंगर और फैशन डिजाइनर विक्टोरिया बेकहम का परिवार इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है। इन दिनों विक्टोरिया बेकहम अपनी बहू से हुए झगड़े को लेकर चर्चा में हैं। उनके बेटे ब्रुकलिन ने फैमिली से सारे रिश्ते तोड़ दिए हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस पॉलिटिशियन कंगना रनोट, विक्टोरिया के सपोर्ट में उतरी हैं। कंगना रनोट ने विक्टोरिया बेकहम पर बेटे ब्रुकलिन और बहू निकोला के आरोपों के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की। पोस्ट में 2007 के रियलिटी शो का वीडियो है। विक्टोरिया ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो क्लिक करवाने गईं। उन्होंने इसे फोटोशूट बना दिया। कंगना ने लिखा, "कोई सास-बहू ड्रामा मुझे विक्टोरिया से नफरत नहीं दिला सकता।" उन्होंने विक्टोरिया को 'रियल क्वीन' कहा। क्या है पूरा मामला? हाल के दिनों में पूर्व फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम और मशहूर सिंगर विक्टोरिया बेकहम को लेकर एक पारिवारिक विवाद सुर्खियों में है। उनके बेटे ब्रुकलिन बेकहम ने माता-पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्रुकलिन का कहना है कि डेविड और विक्टोरिया उनकी शादीशुदा जिंदगी में लगातार दखल दे रहे हैं, जिससे उनके और उनकी पत्नी के रिश्ते पर बुरा असर पड़ा है। ब्रुकलिन के मुताबिक, शादी के शुरुआती दिनों से ही उनके माता-पिता उनके वैवाहिक जीवन में परेशानियां खड़ी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, फैमिली फंक्शन्स में भी उन्हें और उनकी पत्नी को नजरअंदाज किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह अपनी पत्नी निकोला के साथ डेविड बेकहम के 50वें जन्मदिन के मौके पर लंदन पहुंचे थे, तो वहां भी उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। ब्रुकलिन का दावा है कि इस कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी निकोला पर वापस लौटने का दबाव बनाया गया, जिससे वह काफी आहत हुए। फिलहाल यह पूरा मामला मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अब तक विक्टोरिया बेकहम की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    Click here to Read More
    Previous Article
    अरिजीत सिंह बोले- अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करूंगा:इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- आगे छोटे आर्टिस्ट के तौर पर सीखते रहेंगे
    Next Article
    टी-सीरीज ने 'बॉर्डर 3' का ऐलान किया:भूषण कुमार बोले- ‘बॉर्डर 2’ को ऑडियंस का इतना प्यार मिला कि फ्रेंचाइजी को रोकना नामुमकिन है

    Related बॉलीवुड Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment