Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

टी-सीरीज ने 'बॉर्डर 3' का ऐलान किया:भूषण कुमार बोले- ‘बॉर्डर 2’ को ऑडियंस का इतना प्यार मिला कि फ्रेंचाइजी को रोकना नामुमकिन है

5 months ago

'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में इस वक्त छाई हुई है। दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर रिकॉर्ड ब्रेक कलेक्शन किया। देशभक्ति का जज्बा जगाने वाली यह फिल्म नई जनरेशन को भी खूब भा गई। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए टी-सीरीज के चीफ भूषण कुमार ने अब ‘बॉर्डर 3’ का ऐलान कर दिया है। भूषण कुमार ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि दमदार वॉर फ्रेंचाइजी 'बॉर्डर 3' जरूर बनेगी। 'बॉर्डर 3' का प्रोडक्शन टी-सीरीज और जेपी दत्ता व निधि दत्ता की जेपी फिल्म्स मिलकर करेंगे। यह पुरानी पार्टनरशिप फिर से जोर पकड़ेगी। जेपी दत्ता की मास्टर स्टोरीटेलिंग और टी-सीरीज की हाई-टेक प्रोडक्शन वैल्यू से फिल्म सुपरहिट बनेगी। दोनों कंपनियां भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करती रहेंगी। बताते चलें कि अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित 'बॉर्डर 2', जेपी दत्ता की साल 1997 में आई हिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म गणतंत्र दिवस से पहले 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉर्डर 2' फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और जेपी दत्ता व निधि दत्ता की जेपी फिल्म्स ने मिलकर किया है। भूषण कुमार कहते हैं कि इस फिल्म ऑडियंस का इतना प्यार मिला कि फ्रेंचाइजी को रोकना नामुमकिन है। हम इसे और आगे ले जाएंगे।
Click here to Read More
Previous Article
विक्टोरिया बेकहम के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनोट:बताया रियल क्वीन, पोस्ट शेयर कर लिखा- कोई सास-बहू ड्रामा मुझे विक्टोरिया से नफरत नहीं दिला सकता
Next Article
'बैटल ऑफ गलवान' के सेट पर लौटे सलमान:एक्शन और कुछ नए सीन की शूटिंग करेंगे, फिल्म को परफेक्ट बनाने के लिए उठाया यह कदम

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment