Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अरिजीत सिंह बोले- अब प्लेबैक सिंगिंग नहीं करूंगा:इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- आगे छोटे आर्टिस्ट के तौर पर सीखते रहेंगे

5 months ago

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट पर यह जानकारी दी। अरिजीत ने लिखा- हैलो, सबको नया साल मुबारक, इतने सालों तक प्यार देने के लिए धन्यवाद। मैं खुशी से बताना चाहता हूं कि अब प्लेबैक वोकलिस्ट के तौर पर कोई नए असाइनमेंट्स नहीं लूंगा। इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। ये सफर शानदार रहा। भगवान ने बहुत दया की। उन्होंने साफ किया कि म्यूजिक बंद नहीं करेंगे। आगे छोटे आर्टिस्ट के तौर पर सीखते रहेंगे। कुछ पेंडिंग कमिटमेंट्स पूरे करेंगे। 2026 में कुछ रिलीज हो सकती हैं। अरिजीत ने कहा, "मैं अच्छे म्यूजिक का फैन हूं। अपना काम जारी रखूंगा।" अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के जीयागंज में हुआ। संगीत उन्हें विरासत में मिला। मां शास्त्रीय गायिका थीं और मौसी तबला वादक। कम उम्र में ही उन्होंने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी। साल 2005 में उन्होंने रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया। हालांकि वे शो जीत नहीं पाए, लेकिन इस मंच ने उन्हें इंडस्ट्री की वास्तविकता समझने और खुद को निखारने का मौका दिया। इसके बाद उन्होंने बतौर म्यूजिक प्रोग्रामर और बैकग्राउंड सिंगर काम किया, जो उनके करियर का एक अहम लेकिन कम चर्चित हिस्सा रहा। ‘आशिकी 2’ में मिला बड़ा मौका 2013 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना “तुम ही हो” अरिजीत सिंह के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस एक गाने ने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया। उनकी आवाज सीधे दिल को छू गई और वे हर म्यूजिक डायरेक्टर की पहली पसंद बन गए। इसके बाद “चाहूं मैं या ना”, “रब्ता”, “अगर तुम साथ हो”, “गेरुआ” और “ऐ दिल है मुश्किल” जैसे सुपरहिट गानों ने उनके करियर ग्राफ को तेजी से ऊपर पहुंचा दिया। 2014 से 2019 तक का समय अरिजीत के करियर का स्वर्णिम दौर माना जाता है। वे एक साल में कई हिट गाने देने लगे। हिंदी के साथ-साथ उन्होंने बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी और कन्नड़ भाषाओं में भी गाने गाए। पहली शादी टूटी, फिर बचपन की दोस्त कोयल रॉय से में शादी की अरिजीत सिंह की पहली शादी रियलिटी शो 'फेम गुरुकुल' की कंटेस्टेंट रूपरेखा बनर्जी से हुई थी। दोनों की मुलाकात शो के दौरान हुई। शादी के एक साल के भीतर ही तलाक हो गया। मजबूरियों के चलते ये रिश्ता टूट गया। तलाक के बाद अरिजीत की जिंदगी में कोयल रॉय आईं। जो उनकी बचपन की दोस्त है। कोयल भी पहले से तलाकशुदा थीं और उनके पास एक बेटी थी। दोनों ने एक-दूसरे को सपोर्ट किया। 20 जनवरी 2014 को पश्चिम बंगाल के तारापीठ मंदिर में बंगाली रीति-रिवाज से शादी हुई। अरिजीत ने इसे लंबे समय तक सीक्रेट रखा। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें... 'बैटल ऑफ गलवान' के सेट पर लौटे सलमान, एक्शन और कुछ नए सीन की शूटिंग करेंगे फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के टीजर जारी होने के बाद अब सलमान खान एक बार फिर फिल्म के सेट पर लौटे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के पैचवर्क पर काम किया जाएगा। इस दौरान एक्शन के साथ कुछ नए सीन की शूटिंग होनी है। पूरी खबर पढ़ें...
Click here to Read More
Previous Article
डेडबॉडी के सामने एक्ट्रेस ने बनाए शारीरिक संबंध:लाश के टुकड़े थैलियों में भरकर जंगल में जलाए, खून के धब्बे छिपाने के लिए पुताई करवाई
Next Article
विक्टोरिया बेकहम के सपोर्ट में उतरीं कंगना रनोट:बताया रियल क्वीन, पोस्ट शेयर कर लिखा- कोई सास-बहू ड्रामा मुझे विक्टोरिया से नफरत नहीं दिला सकता

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment