Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

धर्मेंद्र का याद कर भावुक हुई इक्कीस की टीम:अगस्त्य नंदा बोले- जो प्यार वो डिजर्व करते हैं, देख नहीं पाए; जयदीप अहलवात बोले- साथ काम करना स्पेशल

7 months ago

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस की टीम बुधवार को हंगामा ओटीटी अवॉर्ड का हिस्सा बनी थी। इस दौरान टीम ने फिल्म और धर्मेंद्र के साथ सेट पर बिताए पलों को याद किया। इस दौरान अमिताभ बच्चन के नातिन और फिल्म के लीड एक्टर अगस्त्य नंदा बेहद भावुक नजर आए। वहीं जयदीप अहलावत ने भी धर्मेंद्र के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है। जयदीप अहलावत ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा, 'जब वो सेट पर आते थे, जिस तरह से वो माहौल को इतना इजी करते थे। और जो रोल वो प्ले कर रहे हैं फिल्म में वो आसान नहीं था। ये बहुत मुश्किल है। बहुत कम लोगों को समझ आएगी ये बात। अरुण खेत्रपाल के पिता का रोल निभाना, जो खुद एक आर्मी पर्सन हैं। जो एक बहुत बारीक लकीर होती है, वो जज्ब कर लेने में, बयां करने में, वो धरम जी ने कमाल निभाई। तो मेरे लिए ये बहुत स्पेशल है जब मैंने उनके साथ ये फिल्म की।' अगस्त्य नंदा ने इवेंट में कहा, 'इस फिल्म के लिए जो प्यार वो डिजर्व करते हैं, वो उसे देख नहीं पाए, ये हमारे लिए बहुत इमोशनल है।' इस दौरान दिनेश विजन ने कहा, 'मेरी खुशकिस्मती रही है कि मैंने उनके साथ 2 फिल्में की हैं। पहले तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया और अब इक्कीस। मुझे लगता है कि वो अपनी तरह के आखिरी इंसान थे। मुझे लगता है कि उनकी तरह के लीजेंड, जो किसी से भी बात कर सकते हैं, उन्हें सब प्यार करते हैं। वो आप में दिलचस्पी लेते हैं। मैं आपको एक स्टोरी बताता हूं, वो लिफ्ट के बाहर इंतजार कर रहे थे, वो लिफ्ट मैन से बात कर रहे थे। इतनी व्यस्त जिदंगी में वो उस लिफ्ट वाले की कहानी में इंट्रेस्ट ले रहे थे। लोगों की फिक्र कर उन्होंने ये प्यार कमाया है।' दिनेश विजन ने बताया है कि धर्मेंद्र फिल्म इक्कीस में बहुत ज्यादा इंट्रेस्टेड थे। उन्होंने खुद फिल्म के लिए कविता लिखी थी। दिनेश विजन ने कहा कि वो जो एनर्जी साथ लाते थे, उसे सब बहुत मिस करेंगे। फिल्म इक्कीस 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता एम.एल.खेत्रपाल बने हैं।
Click here to Read More
Previous Article
एअर इंडिया पर भड़कीं सितार वादक रवि शंकर की बेटी:सफर के बाद अनुष्का को थमाया टूटा हुआ सितार, दावा- जानबूझ कर तोड़ा;कई सेलेब्स ने की आलोचना
Next Article
साई बाबा एक्टर सुधीर दलवी की हालत नाजुक:श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने 11 लाख देने के लिए कोर्ट से इजाजत ली, परिवार ने मांगी थी मदद

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment