Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

एअर इंडिया पर भड़कीं सितार वादक रवि शंकर की बेटी:सफर के बाद अनुष्का को थमाया टूटा हुआ सितार, दावा- जानबूझ कर तोड़ा;कई सेलेब्स ने की आलोचना

7 months ago

पॉपुलर सितारवादक रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर, एअर इंडिया पर भड़क गई हैं। वो खुद भी एक सितार वादक हैं। हाल ही में अनुष्का ने एअर इंडिया में सफर किया था, लेकिन लैंड होते ही उन्हें टूटा हुआ सितार थमा दिया गया, जबकि सफर से पहले उनका सितार बिल्कुल ठीक था। अब टूटे हुए सितार की हालत दिखाते हुए अनुष्का ने एअर इंडिया पर जमकर गुस्सा निकाला है। अनुष्का शंकर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से बुरी तरह टूटे हुए सितार का वीडियो शेयर कर लिखा है- एअर इंडिया ने मेरे सितार के साथ जिस तरह बर्ताव किया है, उससे बहुत परेशान और टूटी हुई हूं। ऐसा नुकसान जानबूझ कर किए गए नुकसान के बिना दुनिया में कैसे मुमकिन है। ये और ज्यादा दुखद है, क्योंकि मैंने लंबे समय बाद एअर इंडिया में सफर किया था और ऐसा लगता है कि इंडियन इंट्रूमेंट भी उनके साथ सुरक्षित नहीं रह सकता, जबकि दूसरे एयरलाइन्स पर हजारों उड़ानों में मेरा एक पेग (तार कसने वाली कुंडी) भी आउट ऑफ ट्यून नहीं गया। शेयर किए गए वीडियो में अनुष्का कह रही हैं, 'सबसे पहले मैंने अपने सितार को ऊपर से देखा, तो मुझे ये आउट ऑफ ट्यून लगा। मैंने इसे ट्यून करने के बाद उठाया और बजाने की कोशिश की, तब मुझे एहसास हुआ। ये मैं लंबे समय बाद एअर इंडिया में सफर कर रही थी। आप वो देश हैं, जहां से ये म्यूजिक (सितार) बना है और ये पहली बार है, जब 15-17 सालों में मेरे साथ ऐसा कुछ हुआ है।' आगे अनुष्का ने कहा, 'आपने ये कैसे किया, मेरे पास इसका स्पेशल केस है, आप हैंडलिंग चार्ज लेते हैं, इसके बावजूद आपने ये किया।' अनुष्का की पोस्ट सामने आने के बाद जाकिर खान, विद्या, पपॉन समेत कई सेलेब्स एअर इंडिया की कड़ी निंदा कर रहे हैं। जाकिर खान ने लिखा है, 'ये बेहद हार्ट ब्रेकिंग है', वहीं पपॉन ने लिखा है, 'इन दिनों सच्ची परवाह बहुत दुर्लभ हो गई है, जैसे देखभाल करने का भाव ही हमारी जिंदगी से गायब हो गया हो। एअर इंडिया, यह सचमुच दिल तोड़ देने वाली बात है।'
Click here to Read More
Previous Article
एक्टर धर्मेंद्र की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित:सनी के बेटे ने गंगा में प्रवाहित कीं, पूरा देओल परिवार मौजूद रहा
Next Article
धर्मेंद्र का याद कर भावुक हुई इक्कीस की टीम:अगस्त्य नंदा बोले- जो प्यार वो डिजर्व करते हैं, देख नहीं पाए; जयदीप अहलवात बोले- साथ काम करना स्पेशल

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment