Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

साई बाबा एक्टर सुधीर दलवी की हालत नाजुक:श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने 11 लाख देने के लिए कोर्ट से इजाजत ली, परिवार ने मांगी थी मदद

7 months ago

फिल्म शिरडी के साई बाबा में साई बाबा बने एक्टर सुधीर दलवी की हालत लंबे समय से नाजुक बनी हुई है। घरवाले अब उनके इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं और आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं। अब सुधीर दलवी के इलाज के लिए श्री साई साई बाबा संस्थान ट्रस्ट आगे आया है। वो ट्रस्ट के पैसों से एक्टर का इलाज करवाएंगे। उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से ट्रस्ट के पैसे एक्टर के इलाज में लगाने की परमिशन मिल गई है। ट्रस्ट की ओर से सुधीर दलवी के परिवार को 11 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है, जिसकी परमिशन उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से मिल चुकी है। दरअसल, ये ट्रस्ट समाज सेवी काम करता है, हालांकि किसी अन्य कारण के लिए ट्रस्ट को फंड देने की अनुमति नहीं होती है, ऐसे में उन्हें कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ी है। 86 साल के एक्टर सुधीर दलवी ने मनोज कुमार स्टारर फिल्म शिरडी के साई बाबा (1977) में साई बाबा का किरदार निभाया था। एक्टर को 8 अक्टूबर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर जानलेवा सेप्सिस इन्फेक्शन से जूझ रहे हैं, जिसके इलाज में काफी खर्च हो रहा है। परिवार ने अब तक 10 लाख रुपए देकर उनका इलाज करवाया है, हालांकि उनके पूरे इलाज में अब भी 15 लाख रुपए लगने वाले हैं। यही वजह रही कि परिवार ने सार्वजनिक तौर पर उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी थी। रणबीर कपूर की बहन ने भी दी आर्थिक मदद बता दें कि सुधीर दलवी ने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया है। वो रामानंद सागर के शो रामायण में गुरू वशिष्ट और श्याम बेनेगल के शो भारत एक खोज में शाहजहां के रोल में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा सुधीर दलवी को आशा, कर्मयोगी, क्रांति, अर्पण, पुकार, काले धंधे, हुकूमत, दादागिरी, अग्नि, तूफान, तिरंगा, खलनायक जैसी फिल्मों में भी अहम किरदारों में देखा गया है। आखिरी बार उन्होंने साल 2003 की फिल्म एक्सक्यूज मी में देखा गया था। रेयर बीमारी से जूझ रहे हैं सुधीर दलवी सेप्सिस एक ऐसी हेल्थ कंडीशन है, जिसमें हमारा इम्यून सिस्टम हमें प्रोटेक्ट करने की बजाय हमें ही डैमेज करने लगता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, साल 2020 में पूरी दुनिया में सेप्सिस के कारण 1 करोड़ 10 लाख लोगों की मौत हो गई। जबकि भारत के आखिरी आंकड़े साल 2017 के हैं। भारत में साल भर में 29 लाख लोगों की मौत हुई थी।
Click here to Read More
Previous Article
धर्मेंद्र का याद कर भावुक हुई इक्कीस की टीम:अगस्त्य नंदा बोले- जो प्यार वो डिजर्व करते हैं, देख नहीं पाए; जयदीप अहलवात बोले- साथ काम करना स्पेशल
Next Article
पंजाबी सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों पिता बने:बेटे की तस्वीर इंस्टा पर साझा की, लिखा-अब कुछ कहने को नहीं, भगवान ने अनमोल तोहफा दिया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment