Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

तलाक की अर्जी देने बाद सेलिना जेटली की भावुक पोस्ट:कहा- जिंदगी ने सब कुछ छीन लिया, जिस पर भरोसा था, वो दूर चले गए

11 months ago

8

0

सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ मुंबई में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाते हुए तलाक की मांग की है। आरोप हैं कि पति ने उनके साथ मारपीट की और शोषण किया। इसके साथ एक्ट्रेस ने 50 करोड़ रुपए की एलुमनी के साथ मैंटेनेंस के 10 लाख रुपए महीने की मांग की है। तलाक की प्रोसेस के बीच सेलिना ने भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि उनकी जिंदगी ने सब कुछ छीन लिया है। सेलिना जेटली ने अपने तलाक पर खुलकर लिखा, 'हौसला, तलाक। अपने जीवन के सबसे कठिन, सबसे उथल-पुथल भरे तूफान के बीच, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह लड़ाई अकेले लड़नी पड़ेगी। बिना किसी माता-पिता के, बिना किसी सपोर्ट सिस्टम के। मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब मेरी दुनिया की छत को थामने वाले सभी स्तंभ, मेरे माता-पिता, मेरा भाई, मेरे बच्चे, और वह व्यक्ति जिसने मुझसे वादा किया था कि वह मेरे साथ खड़ा रहेगा, मुझसे प्यार करेगा, मेरी देखभाल करेगा, और हर मुश्किल में मेरे साथ रहेगा, सब गायब हो जाएंगे।' आगे एक्ट्रेस ने लिखा, 'जिंदगी ने मुझसे सब कुछ छीन लिया। जिन लोगों पर मैंने भरोसा किया, वे दूर चले गए। जिन वादों पर मैंने विश्वास किया, वे चुपचाप टूट गए। लेकिन इस तूफान ने मुझे डुबोया नहीं, इसने मुझे जन्म दिया। इसने मुझे तेज लहरों से उछालकर गर्म रेत पर पहुंचा दिया। इसने मुझे उस औरत से मिलवाया जो मेरे अंदर रहती है और कभी हार नहीं मानती। क्योंकि मैं एक सैनिक की बेटी हूं, हिम्मत, अनुशासन, दृढ़ता, सहनशक्ति, आग और विश्वास पर पली-बढ़ी।' आखिर में एक्ट्रेस ने लिखा, 'मुझे सिखाया गया है कि दुनिया मुझे गिराने की कोशिश करे तो भी मैं उठ खड़ी होऊं। दिल टूट रहा हो तब भी लड़ना सीखूं। जब मेरे साथ अन्याय हो तो दया न दिखाऊं। और तब भी जियूं जब जीना नामुमकिन लगे। मेरी प्रायोरिटी है है, अपने सैनिक भाई के लिए लड़ना, अपने बच्चों के प्यार के लिए लड़ना, अपनी गरिमा के लिए लड़ना। मेरे साथ हुई हर क्रूरता और परित्याग के खिलाफ एक घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज की गई है। मेरे सबसे अंधेरे समय में, कानूनी शक्ति ‘करंजावाला एंड कंपनी’ वह कवच बनी जिसकी मुझे अपने अधिकारों और सम्मान की लड़ाई में जरूरत थी। उनकी अटल समझ और सुरक्षा के लिए मैं अत्यंत आभारी हूं।' एक्ट्रेस ने पोस्ट में ये भी कहा है कि उनका मामला कोर्ट में है, इसलिए वो इस पर कोई कमेंट नहीं करेंगी। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'यह साल मुझे तोड़ेगा नहीं। यह वह साल होगा जिसमें मैं तूफ़ान से भी ऊंचा उठूंगी। यह वह साल होगा जिसमें मैं हर वह चीज वापस हासिल करूंगी जो मुझसे छीन ली गई थी।' क्या है पूरा मामला? एक्ट्रेस सेलिना जेटनी ने 21 नवंबर को मुंबई की अदालत में तलाक की याचिका दायर की है। इस याचिका पर 24 नवंबर को सुनवाई हुई, जिसके बाद उनके पति पीटर हाग को लीगल नोटिस जारी किया गया है, जो ऑस्ट्रेलियाई बिजनेसमैन हैं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि पति पीटर ने उनका इमोशनली और फिजिकली शोषण किया है, जिसके चलते वो ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भारत आने के लिए मजबूर हुईं। फिलहाल सेलिना के बच्चे पिता के साथ रह रहे हैं, सेलिना ने उनकी कस्टडी की भी मांग की है। याचिका में एक्ट्रेस ने कहा कि बच्चे होने के बाद पीटर ने अलग-अलग बहानों से उन्हें काम करने से रोक दिया। इससे उनकी फाइनेंशियल इंडिपेंडेंसी पर असर पड़ा और उनकी गरिमा छीनी। वो समय-समय पर पीटर की अनुमति से केवल छोटे प्रोजेक्ट ही कर पाती थीं। उनकी याचिका में बताया गया है कि पीटर ने इसी साल अगस्त में ऑस्ट्रिया की एक अदालत में तलाक का आवेदन दायर किया था। बता दें कि सेलिना ने पीटर हाग ने साल 2010 में ऑस्ट्रिया में शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं। 2012 के मार्च में कपल जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने थे। फिर 2017 में एक्ट्रेस ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया, जिनमें से एक की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के कारण मौत हो गई।
Click here to Read More
Previous Article
अभिषेक बजाज से नाम जुड़ने पर भड़कीं डोनल बिष्ट:लीगल एक्शन की चेतावनी दी, कहा- मैं ये बर्दाश्त नहीं करूंगी, इज्जतदार परिवार से हूं
Next Article
गोवा में IFFI में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि:फिल्ममेकर राहुल रवैल बोले- मेहनत, लगन और इंसानियत के प्रतीक थे, उनका निधन इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment