Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अभिषेक बजाज से नाम जुड़ने पर भड़कीं डोनल बिष्ट:लीगल एक्शन की चेतावनी दी, कहा- मैं ये बर्दाश्त नहीं करूंगी, इज्जतदार परिवार से हूं

11 months ago

8

0

एक्टर अभिषेक बजाज बिग बॉस 19 का हिस्सा बने थे। इस समय उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा में रही। उनकी पूर्व पत्नी आकांक्षा जिंदल ने उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। जिसके बाद ये खबरें भी चर्चा में रहीं कि अभिषेक, एक्ट्रेस डोनल बिष्ट के साथ रिलेशनशिप में थे, जिससे उनकी शादीशुदा जिंदगी में तनाव आ गया था। इन आरोपों पर भड़कते हुए अब डोनल बिष्ट ने ऐसी खबरें फैलाने वालों को लीगल एक्शन लेने की चेतावनी दी है। डोनल बिष्ट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक लंबी पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मैं शहर से बाहर शूट कर रही थी और इस मामले को देखने की स्थिति में नहीं थी, तो अब जब मैं यहां हूं, मुझे बस इतना कहना है कि मेरे नाम को अनावश्यक बकवास में घसीटना बंद करो। अगर तुम्हें सच्चाई नहीं पता है, तो कमेंट मत करो और फर्जी अफवाहें मत फैलाओ, क्योंकि मैं यह बर्दाश्त नहीं करूंगी।' आगे एक्ट्रेस लिखती हैं, 'कोई भी झूठा आरोप या बदनामी की कोशिश पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लोग सिर्फ तुम्हें या तुम्हारे नाम का इस्तेमाल अपने छोटे-से फायदे के लिए करते हैं, मैं अब इससे तंग आ चुकी हूं। अब मैं सब जानती हूं और खुश हूं कि मैं यूजफुल हूं।' मैं एक रिस्पेक्टफुल परिवार से हूं- डोनल बिष्ट डोनल ने आगे लिखा है, 'मैंने कई सालों के अपने काम के जरिए अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। मैं एक सम्मानित परिवार से हूं और अच्छे नैतिक मूल्यों वाली लड़की हूं। मैं यहां काम करने आई हूं, किसी और की लाइफ के ड्रामा का हिस्सा बनने नहीं। मैं इस इंडस्ट्री में सिनेमा, क्रिएटिविटी और अपनी कला के प्रति अपने प्यार के लिए हूं। भगवान ने मेरे लिए जो रास्ता चुना है, मैं उसी पर चल रही हूं, बस यही जानती हूं। कृपया मुझे इन सब फेक नैरेटिव्स से दूर रखें। धन्यवाद।' एक्ट्रेस डोनल बिष्ट भी बिग बॉस 16 का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें पॉपुलर टीवी शो रूपः मर्द का नया स्वरूप और लाल इश्क जैसे शोज में देखा जा चुका है।
Click here to Read More
Previous Article
धर्मेंद्र के बंगले के बाहर पहुंची पुलिस:अजय, सैफ, आलिया-रणबीर समेत कई सेलेब्स ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि; 24 नवंबर को हुआ था निधन
Next Article
तलाक की अर्जी देने बाद सेलिना जेटली की भावुक पोस्ट:कहा- जिंदगी ने सब कुछ छीन लिया, जिस पर भरोसा था, वो दूर चले गए

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment