Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

गोवा में IFFI में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि:फिल्ममेकर राहुल रवैल बोले- मेहनत, लगन और इंसानियत के प्रतीक थे, उनका निधन इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति

11 months ago

7

0

हिंदी सिनेमा के ही-मन धर्मेंद्र के निधन के बाद हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। ऐसे में मंगलवार को गोवा में 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में भी एक्टर को श्रद्धांजलि दी गई। फिल्ममेकर राहुल रवैल ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा कि वह न सिर्फ एक महान अभिनेता थे, बल्कि बहुत अच्छे इंसान भी थे। राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में धर्मेंद्र ने महेंद्र कुमार की भूमिका निभाई थी। इसे याद करते हुए राहुल रवैल ने कहा कि धर्मेंद्र बहुत मेहनती और लगनशील अभिनेता थे। वह हर दिन शाम की फ्लाइट से दिल्ली जाते, रात 5 बजे तक शूटिंग करते और फिर मुंबई लौटकर आदमी और इंसान की शूटिंग करते थे। रवैल ने बेताब (1983) की शूटिंग के बारे में भी बताया कि कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान लोग धर्मेंद्र को देखने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा होते थे। फिल्म रिलीज होने के बाद धर्मेंद्र हर दिन अपने बेटे की फिल्म गैटी सिनेमा में देखने जाते और फिर उत्साह से फिल्म पर चर्चा करते। वहीं, आज उनके बच्चे पिता की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। रवैल ने कहा कि धर्म जी ऐसे इंसान थे, जिनका जीवन जश्न मनाने लायक था, क्योंकि उन्होंने लोगों को बहुत खुशी दी। उनका निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। 24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन बता दें, धर्मेंद्र 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट होने से पहले 31 अक्टूबर को भी एडमिट हुए थे। तब भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी। हालांकि जब 10 नवंबर को वे भर्ती हुए तो परिवार के करीबी सूत्र ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया था कि धर्मेंद्र की हालत नाजुक है और उनकी बेटियों अजेता-विजेता को भी विदेश से भारत बुला लिया गया है। तब बॉबी देओल भी अल्फा फिल्म की शूटिंग छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे थे। 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। लेकिन फिर 24 नवंबर को उनका निधन हो गया।
Click here to Read More
Previous Article
तलाक की अर्जी देने बाद सेलिना जेटली की भावुक पोस्ट:कहा- जिंदगी ने सब कुछ छीन लिया, जिस पर भरोसा था, वो दूर चले गए
Next Article
धर्मेंद्र के निधन पर बॉलीवुड में शोक:अजय देवगन, सैफ अली खान, आलिया-रणबीर समेत कई सितारों ने एक्टर के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment