Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सोनाली बेंद्रे से सागरिका घाटगे तक, सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया गुड़ी पड़वा का त्योहार

2 months ago

आज 19 मार्च को पूरे देश में गुड़ी पड़वा बड़े ही उत्साह और खुशी के साथ मनाया जा रहा है. यह पर्व हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है और खासकर महाराष्ट्र में इस पर्व को लेकर अलग ही नजारा देखने को मिलता है. इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं, दरवाजे पर रंग-बिरंगी 'गुड़ी' लगाते हैं और नए साल का स्वागत करते हैं. बॉलीवुड सितारे भी इस त्योहार को पूरे जोश और परंपरा के साथ मनाते नजर आते हैं. 

करण कुंद्रा संग तेजस्वी ने शेयर की तस्वीरें 

इस खास मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी है. तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा के साथ अपनी कई तस्वीर शेयर की, जो फैंस को काफी पसंद आई. तेजस्वी इस मौके पर ब्लू और व्हाइट कलर के कॉटन सूट में नजर आई, वहीं करण ब्लैक कपड़े में नजर आए. वहीं सोनाली बेंद्रे ने एक वीडियो अपनी स्टोरी में शेयर किया, जिसमें वो मराठी भाषा में सभी फैंस और लोगों को इस त्योहार की बधाई देती नजर आई. इस खास मौके पर सोनाली ऑरेंज और येलो कलर के सूट में ट्रेडिशनल अंदाज में दिखी.


रितेश और जेनेलिया ने फैंस को दी बधाई 

इसके अलावा रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया ने भी एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने मराठी में ही सभी को इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं. जहां रितेश डार्क पिंक कलर के कुर्ते में दिखे, वहीं जेनेलिया एक पिंक कलर के पारंपरिक साड़ी में नजर आई. एक्ट्रेस सागरिका घाटगे ने भी अपने परिवार के साथ पूजा करते हुए तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो अपने पति और बेटे के साथ इस पल को एंजॉय करती दिखी. सागरिका ने एक लाल रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)

श्रद्धा कपूर ने दिखाई पूजा की झलक 

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी हर साल इस त्योहार को मनाती है. इस बार उन्होंने अपनी स्टोरी में पूजा की थाली की झलक दिखाकर फैंस को त्योहार की बधाई दी. बता दें, गुड़ी पड़वा का त्योहार सिर्फ नए साल की शुरुआत ही नहीं, बल्कि खुशहाली भी प्रतीक है. इस दिन लोग नए काम शुरू करते हैं और अपने जीवन में पॉजिटिविटी की कामना करते हैं.

Click here to Read More
Previous Article
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पवन कल्याण की फ़िल्म ने ‘धुरंधर 2’ का कितना नुक़सान किया? जाने 19 मार्च बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Next Article
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड कुछ ही घंटे में चकनाचूर, ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस लूटा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment