Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पवन कल्याण की फ़िल्म ने ‘धुरंधर 2’ का कितना नुक़सान किया? जाने 19 मार्च बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

2 months ago

19 मार्च 2026 सिनेमा के इतिहास के लिए बहुत बड़ा दिन है. आदित्य धर की 'धुरंधर 2' इस दिन रिलीज हुई. इसी के साथ तेलुगू में सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह रिलीज हुई है. आइए जानते हैं पहले दिनों फिल्मों में से किसने बाजी मार ली है.

उस्ताद भगत सिंह का कलेक्शन
Sacnilk के मताबिक, उस्ताद भगत सिंह ने 10 बजे तक 25.45 करोड़ का कलेक्शन किया है. ये फिल्म सिर्फ तेलुगू भाषा में रिलीज हुई है. फिल्म के 2064 शोज चल रहे हैं. 

मॉर्निंग शोज में फिल्म को 60.69 परसेंट ऑक्यूपेंसी, दोपहर के शोज में 80.85 परसेंट ऑक्यूपेंसी और शाम के शोज में 78.77 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही.

धुरंधर 2 का ओपनिंग कलेक्शन
धुरंधर 2 ने पेड़ प्रिव्यूज में 43 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 46.7 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. वहीं पहले दिन फिल्म ने 8.30 बजे तक 96.78 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने टोटल 139.78 करोड़ का कलेक्शन किया है.

फिल्म ने हिंदी में 87.59, कन्नड़ में 7 लाख, मलयालम में 8 लाख, तमिल 95 लाख, तेलुगू 1.89 करोड़ का कलेक्शन किया है. 

उस्ताद भगत सिंह ने तेलुगू भाषा में तो धुरंधर को बुरी तरह पछाड़ दिया है. बता दें कि तेलुगू में धुरंधर 2 की कमाई कम होने का एक कारण फिल्म के शोज का कैंसिल और डिले होना भी है. 

बता दें कि धुरंधर 2 में लीड रोल रणवीर सिंह ने किया है. वो जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखे हैं और बदला लेने निकले हैं. रणवीर सिंह को हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के किरादार में देखा गया. वहीं फिल्म में संजय दत्त ने भी अपने एक्शन और कॉमेडी से खूब इंप्रेस किया है. वो चौधरी असलम के रोल में हैं. फिल्म में आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स हैं. सभी ने अपने काम से खूब इंप्रेस किया है. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. 

गुरुवार को फिल्म की मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई. इसमें आदित्य धर को पत्नी यामी के साथ देखा गया.

Click here to Read More
Previous Article
500 सिनेमाघरों में कैंसिल 'धुरंधर 2' के शोज, मेकर्स पर भड़के थिएटर मालिक
Next Article
सोनाली बेंद्रे से सागरिका घाटगे तक, सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया गुड़ी पड़वा का त्योहार

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment