Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का रिकॉर्ड कुछ ही घंटे में चकनाचूर, ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस लूटा

2 months ago

'बॉर्डर 2' अभी तक की 2026 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म थी. लेकिन अब 'बॉर्डर 2' का खेल बिगाड़ने 'धुरंधर 2' आ गई है. धुरंधर 2 ने कुछ ही घंटों में बॉर्डर 2 के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

बॉर्डर 2 को पछाड़ा

बॉर्डर 2 की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म को 37 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली थी. फिल्म 6,078 शोज पर रिलीज हुई थी. फिल्म ने दुनियाभर में 450.18 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया. इंडिया में ग्रॉस 392.93 और ओवरसीज मार्केट में 57.25 करोड़ का कलेक्शन किया. 

बॉर्डर 2 को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे स्टार्स थे. फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म का म्यूजिक भी टॉप नॉच था. सनी देओल की एक्टिंग को बहुत सराहा गया था.

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका

धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म ने पेड़ प्रिव्यूज में 43 करोड़ की कमाई की. फिल्म को पेड प्रिव्यूज में 46.7 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. वहीं पहले दिन फिल्म ने 6.30 बजे तक 71.08 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने टोटल 114.08 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है. 

धुरंधर 2 में नजर आए ये स्टार्स

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर रही है. फिल्म को आदित्य धर ने बनाया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. रणवीर सिंह हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के रोल में नजर आए हैं. उनका एक्शन अवतार खतरनाक है. वहीं फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, सौम्या टंडन जैसे पॉपुलर स्टार्स हैं. फिल्म की हर तरफ चर्चा हो रही है और फिल्म से पहले दिन 200 करोड़ कमाने की उम्मीदें हैं. 

बता दें कि ये फिल्म 2025 में आई फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. धुरंधर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. फिल्म ने 1300 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब सीक्वल गर्दे उड़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Click here to Read More
Previous Article
सोनाली बेंद्रे से सागरिका घाटगे तक, सेलेब्स ने खास अंदाज में मनाया गुड़ी पड़वा का त्योहार
Next Article
'हर सिक्के के दो पहलू होते हैं..'पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना को दिया था धोखा? डेजी शाह ने दिया रिएक्शन

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment