Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सेलिना जेटली का पति पीटर पर 15 संगीन आरोप:शिकायत में कहा- दूसरे मर्दों से संबंध बनाने का दबाव, प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने की धमकी

11 months ago

9

0

हाल ही में एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने आस्ट्रियाई पति पीटर हाग पर डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत मुंबई कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। अपनी याचिका में एक्ट्रेस ने पीटर पर 15 संगीन और हैरान करने वाले आरोप लगाए हैं। तलाक के साथ ही उन्होंने 50 करोड़ रुपए के मुआवजे के साथ 10 लाख रुपए मंथली मेंटेनेंस मांगा है। सेलिना की वकील निहारिका करंजावाला ने मीडिया से बात करते हुए सेलिना के साथ पीटर के किए गए क्रूरता पर बात की। पति पीटर पर सेलिना की तरफ से लगाए गए 15 गंभीर आरोप... प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने की धमकी- सेलिना और पीटर ने 2010 में शादी की थी। साल 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया कांड के बाद पीटर और सेलिना के बीच जब भी झगड़ा होता तो वो प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने की धमकी देते। अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव- सेलिना का आरोप है कि पीटर उन्हें हर रोज अपने स्टडी रूम बुलाते और उन पर अपनी शर्तों पर अप्राकृतिक यौन गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर करते थे। कंपनी के बोर्ड डायरेक्टर्स के साथ संबंध बनाने का दबाव- याचिका में कहा गया है पीटर ने 2014 के आखिर और 2015 की शुरुआत के बीच वर्क प्लेस पर अपनी स्थिति बेहतर करने के लिए सेलिना से कंपनी के बोर्ड डायरेक्टर्स में से एक के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने की सलाह दी। बिना कपड़े की फोटो खींची फिर ब्लैकमेल किया- सेलिना ने दावा किया कि पति पीटर ने पहले उनकी बिना कपड़ों वाली आपत्तिजनक तस्वीरें लीं फिर उसके जरिए ब्लैकमेल किया। पीटर इन तस्वीरों के जरिए धमकी देते कि अगर उनकी सेक्शुअल मांगे पूरी नहीं हुईं तो वो उन फोटोज को लीक कर देंगे। जुड़वां बच्चों के जन्म के तीन हफ्ते बाद घर से निकाला- अपनी शिकायत में एक्ट्रेस ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि प्रेग्नेंसी के बाद जब उन्होंने पीटर से पैटरनल लीव लेकर बच्चों की देखभाल में मदद मांगी तो पीटर ने उन्हें हाथ पकड़कर के घर से बाहर निकाल दिया था। इस घटना के वक्त उनके जुड़वां बच्चों के जन्म को सिर्फ तीन हफ्ते ही हुए थे। पीरियड्स के दौरान हेल्प मांगने पर शराब की ग्लास दीवार पर मारी- शिकायत में सेलिना ने दोनों के बीच पहली बार हुए झगड़े का भी जिक्र किया है। हनीमून से लौटने के बाद सेलिना पीरियड्स क्रैम्प से परेशान थीं। नौबत डॉक्टरों को दिखाने की आ गई थी। जब उन्होंने पति से डॉक्टर के पास ले जाने के लिए कहा तो वो भड़क गए। फिर चिल्लाते हुए शराब की ग्लास दीवार पर दे मारी। इसके अलावा सेलिना ने याचिका में जो आरोप लगाए हैं, वो कुछ इस तरह से हैं… नौकरानी कहकर बुलाना बच्चों से अलग करना बच्चों के सामने गालियां देना सेलिना के मुंबई वाले घर की ओनरशिप ट्रांसफर की डिमांड सेलिना के सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर कंट्रोल रखना सेलिना और उसके परिवार से महंगे गिफ्ट की डिमांड सेलिना के घर से मिलने वाले रेंट को अपने खाते में ट्रांसफर कराने की मांग, लिव इन में रहने के बाद भी सेलिना से रिश्ते के लिए खुद को सिंगल बताया। बता दें कि सेलिना ने पीटर हाग ने साल 2010 में ऑस्ट्रिया में शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे विंस्टन, विराज और आर्थर हैं। 2012 के मार्च में कपल जुड़वां बेटों के पेरेंट्स बने थे। फिर 2017 में एक्ट्रेस ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया, जिनमें से एक की हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के कारण मौत हो गई। सेलिना के काम की बात करें तो उन्होंने नो एंट्री, अपना सपना मनी मनी, मनी है तो हनी है, गोलमाल रिटर्न्स और थैंक यू जैसी फिल्मों में काम किया है। सेलिना इंडस्ट्री में आने से पहले ब्यूटी पेजेंट विनर रह चुकी थीं। वो साल 2001 मिस फेमिना इंडिया की विनर थीं। इसके अलावा उसी साल हुए मिस यूनिवर्स कंपीटिशन में चौथे नंबर पर रही थीं।
Click here to Read More
Previous Article
IFFI 2025 के रेड कारपेट पर साड़ियों का दिखा जलवा:शिखा कारीगरी और डीसी हैंडलूम ने ‘साड़ी इन मोशन' के जरिए दिखाया भारतीय विरासत का रंग
Next Article
कपिल शर्मा ने कनाडा कैफे फायरिंग पर तोड़ी चुप्पी:बोले- मैं अपने देश में असुरक्षित महसूस नहीं करता, मुंबई पुलिस से बेहतर कोई नहीं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment