Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

IFFI 2025 के रेड कारपेट पर साड़ियों का दिखा जलवा:शिखा कारीगरी और डीसी हैंडलूम ने ‘साड़ी इन मोशन' के जरिए दिखाया भारतीय विरासत का रंग

11 months ago

9

0

गोवा के पणजी में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के रेड कारपेट पर मंगलवार शाम फैशन और सिनेमा का मनमोहक संगम देखने को मिला। शिखा कारीगरी ने DC हैंडलूम के साथ मिलकर ‘साड़ियां इन मोशन: 70MM ऑन रनवे’ के नाम से एक शानदार फैशन शो पेश किया, जिसमें भारतीय हैंडलूम के जरिए बॉलीवुड की सात दशकों की कहानी बयां की गई। 15 मिनट के इस शो में हर साड़ी एक फिल्म युग का चेहरा बनी। 1940 के क्लासिक दौर से लेकर 2020 के एक्सपेरिमेंटल सिल्हूट तक, हर प्लीट ने भारतीय सिनेमा की चमक, बगावत, रोमांस और ग्लैमर को जीवंत कर दिया। रैंप पर 40 से ज्यादा हैंडलूम साड़ियां दिखाई गईं। छत्तीसगढ़ की टसर सिल्क, यूपी की बनारसी, एमपी की चंदेरी, आंध्र की वेंकटगिरी, केरल की कुथमपल्ली समेत कई राज्यों की बुनावटों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इनमें से कुछ साड़ियों को अवॉर्ड विनिंग कलाकारों ने हाथों से पेंट किया था, जिनमें पिचवाई, पट्टचित्र, मधुबनी, वारली और गोंड कला की झलक भी शामिल रही। शो के बाद गोवा एंटरटेनमेंट सोसायटी की उपाध्यक्ष डेलिला लोबो ने कहा- “इफ्फी में यह अपनी तरह का पहला फैशन शो है, जो सिनेमा, संस्कृति और फैशन के मेल को खूबसूरती से दर्शाता है।” एनएफडीसी के एमडी प्रकाश मगदुम ने कहा- “‘साड़ी इन मोशन’ ने भारत की आत्मा को बड़े सुंदर तरीके से पेश किया है।” शिखा कारीगरी की प्रमोटर शिखा अजमेरा ने कहा- “हमारा उद्देश्य भारतीय बुनकरी परंपरा को आधुनिक रूप में दुनिया के सामने लाना है। देशभर के 100 से ज्यादा अवॉर्ड विनर आर्टिस्ट हमारे ब्रांड से जुड़े हैं, जो विरासत को नया जीवन दे रहे हैं।”
Click here to Read More
Previous Article
कुरुभूमि पर महाभारत युद्ध में भिड़े दुर्योधन और भीम:कुरुक्षेत्र IGM में बॉलीवुड तड़का, बिंदू दारा सिंह-पुनीत और सिद्धार्थ इस्सर ने नाटक प्ले किया
Next Article
सेलिना जेटली का पति पीटर पर 15 संगीन आरोप:शिकायत में कहा- दूसरे मर्दों से संबंध बनाने का दबाव, प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने की धमकी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment