Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सलमान खान ने फ्लॉन्ट की फिटनेस:क्रू मेंबर के कंधे पर रखा पैर, 'दबंग टूर' की बैकस्टेज फोटो शेयर की

6 months ago

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों कतर में हैं। वह यहां अपने शो दबंग: द टूर रीलोडेड के लिए पहुंचे हैं। कतर से सलमान की एक फोटो सामने आई है, जिसके बाद उनकी फिटनेस लेवल की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बैकस्टेज फोटो शेयर की। तस्वीर में वह ग्रे टी-शर्ट और ब्लैक डेनिम पैंट में दिख रहे हैं। वहीं उनका पैर एक क्रू मेंबर के कंधे पर रखा है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "Aahhhhaaa" बता दें कि स्ट्रेचिंग वाली यह तस्वीर सामने आने के बाद सलमान की फिटनेस की तारीफ हो रही है। 59 साल की उम्र में उनकी फिटनेस देखकर फैंस हैरान हैं। सलमान के कतर टूर में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और तमन्ना भाटिया भी शामिल हैं। दोनों को मुंबई से दोहा के लिए निकलते हुए देखा गया। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, स्टेबिन बेन, सुनील ग्रोवर, प्रभु देवा और मनीष पॉल भी शो में परफॉर्म करेंगे। शो को सोहेल खान एंटरटेनमेंट और जेए इवेंट्स ने तैयार किया है। शो की डिटेल टूर को लेकर पिछले महीने सलमान ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, "कतर, तैयार हो जाओ। दबंग द: टूर रीलोडेड 14 नवंबर 2025 को एशियन टाउन एम्फीथिएटर, दोहा में होगा।" सलमान इस समय रियलिटी शो बिग बॉस 19 होस्ट कर रहे हैं। साथ ही वह अपनी फिल्म द बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग भी कर रहे हैं। फिल्म बैटल ऑफ गलवान 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प पर आधारित है। जो बिना एक भी गोली चलाए लड़ी गई थी। ये जंग 15,000 फीट की ऊंचाई पर लड़ी गई थी। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस और अपूर्व लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें सलमान के अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। साथ ही फिल्म में कई नए चेहरे भी दिखेंगे। फिल्म में सलमान कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया देंगे।
Click here to Read More
Previous Article
फिल्म रिव्यू – ‘दे दे प्यार दे 2’:हल्की-फुल्की फैमिली कॉमेडी, आर. माधवन–अजय देवगन की मजेदार टक्कर, जानें क्यों फिल्म है देखने लायक
Next Article
पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन:सरेआम फटकारते हुए कहा- बदतमीजी मत करो, चुप रहो और फोटो लो, खत्म; डिजाइनर अबू जानी के शो में पहुंची थीं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment