Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पैपराजी पर फिर भड़कीं जया बच्चन:सरेआम फटकारते हुए कहा- बदतमीजी मत करो, चुप रहो और फोटो लो, खत्म; डिजाइनर अबू जानी के शो में पहुंची थीं

6 months ago

सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन फिर एक बार पैपराजी पर भड़क गई हैं। उन्होंने पैपराजी को सरेआम फटकारते हुए बदतमीजी न करने की हिदायत दी है। जया बच्चन गुरुवार शाम को फैशन डिजाइनर अबू जानी, संदीप खोसला के फैशन इवेंट में पहुंची थीं। इस दौरान उनकी बेटी श्वेता नंदा भी साथ मौजूद थीं। शो से उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो डिजाइनर अबू जानी के साथ रैंप वॉक कर रहीं तबू को देखकर स्टैंडिंग ओवेशन देती नजर आईं। इसके ठीक कुछ समय बाद जया बच्चन बेटी श्वेता के साथ फैशन इवेंट से बाहर निकलती दिखीं। जैसे ही पैपराजी उनके करीब पहुंचे, वो भड़क गईं। वो रुकीं और गुस्से में फटकार लगाते हुए कहा, बदतमीजी मत करो, चुप रहो, फोटो लो, खत्म। कमेंट्स करते रहते हो। इस दौरान जया बच्चन की बेटी श्वेता उन्हें वहां से ले जाती नजर आईं। देखिए फैशन शो की तस्वीरें-
Click here to Read More
Previous Article
सलमान खान ने फ्लॉन्ट की फिटनेस:क्रू मेंबर के कंधे पर रखा पैर, 'दबंग टूर' की बैकस्टेज फोटो शेयर की
Next Article
गुरप्रीत घुग्गी ने जवंदा की फिल्म के किस्से साझा किए:बोले-राजवीर शागिर्द बना, रोल के बाद भी बराबर नहीं बैठता था

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment