Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सलमान के मैनेजर और हंसल मेहता की सिक्योरिटी हटाई गई:वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर यह कदम उठाया गया, धमकी के बाद मिली थी प्रोटेक्शन

5 months ago

मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्देशक हंसल मेहता और सलमान खान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर की पुलिस सुरक्षा हटा ली है। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर यह कदम उठाया गया है। दोनों के लिए लगे सुरक्षाकर्मियों को भी वापस बुला लिया गया। साल 2021 में वेब सीरीज स्कैम 1992 की जबरदस्त सफलता के बाद हंसल मेहता और उनके परिवार को एक कॉलर की ओर से लगातार धमकी भरे फोन आने लगे थे। कॉल करने वाले ने अपना नाम रोहित बताया था। इस मामले को लेकर हंसल मेहता ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा दी गई थी। इससे पहले भी, साल 2009 में एक फिल्म के डायलॉग्स को लेकर हुए विवाद के दौरान उन्हें धमकियां मिल चुकी थीं। सलमान के मैनेजर को 2023 में सुरक्षा वहीं, सलमान खान के मैनेजर प्रशांत गुंजलकर को साल 2023 में पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई गई थी। मार्च 2023 में प्रशांत गुंजलकर को 'मोहित गर्ग' नाम से ईमेल आया, जिसमें गोल्डी बरार का जिक्र कर सलमान से बात कराने की मांग की गई। न मानने पर बुरे नतीजों की धमकी दी गई। FIR के बाद उन्हें सुरक्षा मिली। कुछ सेलेब्स को अभी भी सुरक्षा साजिद नाडियाडवाला, आयुष शर्मा, मुनव्वर फारूकी, गोविंदा और एपी ढिल्लन को सुरक्षा जारी है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा की समीक्षा समय-समय पर खतरे के आकलन के आधार पर की जाती है और उसी के मुताबिक आगे के फैसले लिए जाते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
सलमान का बर्थडे मनाने धोनी समेत कई सेलिब्रिटी पहुंचे; PHOTOS:पनवेल फार्महाउस के बाहर पैपराजी के साथ केक काटा, साइकिल चलाते दिखे एक्टर
Next Article
अल्लू अर्जुन पुष्पा-2 भगदड़ केस में आरोपी नंबर 11:पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, महिला की मौत हुई थी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment