Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सलमान का बर्थडे मनाने धोनी समेत कई सेलिब्रिटी पहुंचे; PHOTOS:पनवेल फार्महाउस के बाहर पैपराजी के साथ केक काटा, साइकिल चलाते दिखे एक्टर

5 months ago

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का आज 60वां जन्मदिन है। उनका बर्थडे शुक्रवार देर रात पनवेल स्थित फॉर्महाउस पर मनाया गया। इसमें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ पहुंचे। पार्टी में सलमान के फैमिली मेंबर्स के अलावा, संजय दत्त, संगीता बिजलानी और करिश्मा कपूर समेत कई सेलिब्रिटी शामिल हुए। वहीं, आज शाम अपने फॉर्महाउस के बाहर सलमान खान माउंटेनिंग साइकिल चलाते नजर आए। उनके पीछे-पीछे सिक्योरिटी की गाड़ी चल रही है। इससे पहले सलमान खान ने 26 तारीख की आधी रात को फॉर्महाउस के बाहर पैपराजी के साथ केक काटा। देखिए बर्थडे की तस्वीरें सलमान की तस्वीरों से बांद्रा-वर्ली सी लिंक रोशन हुआ सलमान के 60वें जन्मदिन से एक दिन पहले मुंबई का बांद्रा-वर्ली सी लिंक खास अंदाज में रोशन हुआ। बांद्रा-वर्ली सी लिंक मुंबई का सबसे फेमस लैंडमार्क माना जाता है। यह लैंडमार्क बांद्रा को वर्ली से जोड़ता है और शहर की स्काईलाइन का अहम हिस्सा है। पुल पर लाइटिंग के दौरान हैप्पी 60वां बर्थडे सलमान खान और हैप्पी बर्थडे भाई जैसे मैसेज दिखाए गए। लाइटिंग डिस्प्ले में सलमान की तस्वीरें और उनके मशहूर फिल्मी किरदारों की झलक भी नजर आई। यह लाइटिंग ट्रिब्यूट सलमान खान के चैरिटी और क्लोदिंग ब्रांड बीइंग ह्यूमन की ओर से प्रेजेंट किया गया। सलमान के घर के बाहर सिक्योरिटी बढ़ाई गई सलमान को मिली धमकियों के मद्देनजर मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। उनके मुंबई में बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों में पुलिस की फोर्स दोगुनी कर दी गई। हेलिकॉप्टर और ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। सलमान खान बर्थडे के दिन गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं बॉलीवुड की ये खबर भी पढ़ें.. गोविंदा @62, तीसरी बार कमबैक की तैयारी:10-15 साल में कई फिल्में बनकर डिब्बाबंद, 100 करोड़ रुपए फंसे, सलमान खान का फिर मिला सपोर्ट 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा तीसरी बार कमबैक की तैयारी में जुटे हैं। चीची दर्शकों को नोस्टैल्जिया की सैर कराने का वादा कर रहे हैं, लेकिन फिल्मों से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ, कथित लव स्टोरी और फैमिली ड्रामा ने सुर्खियां बटोरीं। पूरी खबर यहां पढ़ें ....
Click here to Read More
Previous Article
शोले के बाद ऐसा इंपैक्ट पहली बार दिखा:धुरंधर के अरशद पप्पू बोले- फिल्म थिएटर को सन्नाटे से बाहर लाई, इंडस्ट्री को मिला ऑक्सीजन
Next Article
सलमान के मैनेजर और हंसल मेहता की सिक्योरिटी हटाई गई:वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर यह कदम उठाया गया, धमकी के बाद मिली थी प्रोटेक्शन

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment