Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अल्लू अर्जुन पुष्पा-2 भगदड़ केस में आरोपी नंबर 11:पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, महिला की मौत हुई थी

5 months ago

तेलंगाना पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन समेत 23 लोगों को भगदड़ का दोषी माना है। 100 पेज की चार्जशीट में नम्पल्ली कोर्ट में दाखिल करके कहा– मैनेजमेंट की कमी से भगदड़ मची थी। पिछले साल 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के आरटीसी क्रॉस रोड स्थित संध्या थिएटर में पुष्पा 2: द रूल की प्रीमियर स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई थी। इसमें रेवती नाम की महिला की जान चली गई थी। उसका 8 साल का बेटा श्रीतेज गंभीर घायल हुआ था। 100 पेज की चार्जशीट के 4 पॉइंट भगदड़ के 9वें दिन अल्लू अर्जुन अरेस्ट हुए थे अल्लू अर्जुन को भगदड़ के 9वें दिन 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। 14 दिसंबर को तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी। 31 दिसंबर को पुलिस ने अल्लू से 3 घंटे पूछताछ की जमानत मिलने के बाद 31 दिसंबर को अल्लू अर्जुन से 3 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। अल्लू सुबह 11 बजे चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। उनसे दोपहर 2.45 बजे तक पूछताछ चली। हैदराबाद सेंट्रल जोन डीसीपी के नेतृत्व वाली टीम ने एक्टर से सवाल किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन से पूछा गया था कि क्या वे घटनास्थल पर मौजूद थे। उन्होंने हालात कैसे संभाले? इस पर उन्होंने कहा- मुझे महिला की मौत की जानकारी अगले दिन मिली। जानकारी के मुताबिक पुलिस घटना का सीन भी री-क्रिएट कर सकती है। रिहाई के बाद की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘ये सब एक हादसा था। मैं परिवार के साथ सिनेमाघर में फिल्म देखने गया था। ये घटना बाहर घटी है। इस घटना का मुझसे कोई सीधा कनेक्शन नहीं है। मैं बिल्कुल महिला के परिवार के साथ हूं, जिस भी तरीके से होगा मैं उनकी मदद करूंगा।’अल्लू अर्जुन आगे कहा, ‘मैं उस सिनेमाघर में पिछले 20 साल से 30 बार से ज्यादा बार जा चुके हैं। लेकिन ऐसा आज तक नहीं हुआ है। ये बिल्कुल ही दुर्भाग्य से हुआ है। मैं इस घटना को लेकर मैं बहुत सॉरी करता हूं।’ अल्लू अर्जुन के घर की गई थी तोड़फोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार हुए थे हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी के कुछ लोगों ने 22 दिसंबर को अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से 6 लोगों को 23 दिसंबर को जमानत दे दी गई थी। पुष्पा-2 टीम ने विक्टिम फैमिली को ₹2 करोड़ दिए हैदराबाद में पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को पुष्पा फिल्म की टीम ने 2 करोड़ रुपए की मदद की है। अल्लू अर्जुन के पिता ने जानकारी दी थी कि अल्लू अर्जुन ने 1 करोड़ रुपए दिए हैं, जबकि पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार और मैत्रेयी प्रोडक्शन हाउस ने 50-50 लाख रुपए दिए हैं। पुष्पा-2 ब्लॉकबस्टर रही थी पुष्पा-2 कमाई के मामले में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 400 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 1600 करोड़ रुपए कमाए थे। -------------- पुष्पा-2 से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए पुष्पा-2 भगदड़ केस- तेलंगाना CM बोले- एक्टर अपनी जिम्मेदारी समझें:अनुराग ठाकुर ने कहा- तेलुगु फिल्मों का बड़ा नाम, कांग्रेस इसे जमीन पर लाना चाहती है अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- 2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ का मामला बढ़ता जा रहा है। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि भीड़ को और फैंस को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी एक्टर्स की ही है। पूरी खबर पढ़ें.. भगदड़ केस-अल्लू अर्जुन से 3 घंटे से ज्यादा पूछताछ हुई:पुलिस सीन री-क्रिएट कर सकती है; संध्या थिएटर का नया वीडियो सामने आया पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ केस में पुलिस ने मंगलवार को अल्लू अर्जुन से 3 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। हैदराबाद सेंट्रल जोन डीसीपी के नेतृत्व वाली टीम ने एक्टर से सवाल किए। पूरी खबर पढ़ें.. 2. पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन 18 घंटे बाद रिहा:घर पर नजर उतारी गई; मां के गले लगकर अंदर गए; बोले- कानून का हमेशा सम्मान पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए। उनके पिता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर रेड्डी उन्हें लेने जेल पहुंचे थे। अल्लू करीब 18 घंटे कस्टडी में रहे। रिहाई के बाद अल्लू गीता आर्ट्स प्रोडक्शन हाउस पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें..
Click here to Read More
Previous Article
सलमान के मैनेजर और हंसल मेहता की सिक्योरिटी हटाई गई:वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर यह कदम उठाया गया, धमकी के बाद मिली थी प्रोटेक्शन
Next Article
लुधियाना की लेडी डॉक्टर ने KBC में ₹3 लाख जीते:बोलीं- 8 साल से ट्राई कर रही थी, 9 सवालों के सही जवाब दिए; ड्यूटी के साथ की पढ़ाई

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment