Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सलमान के फैंस को मिलेगा उनसे मिलने का मौका:जन्मदिन से पहले बीइंग ह्यूमन ने शुरू किया मीट एंड ग्रीट कॉन्टेस्ट, जानिए कैसे होगा सेलेक्शन

6 months ago

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को है। इस मौके पर उनकी संस्था बीइंग ह्यूमन ने फैंस के लिए एक मीट एंड ग्रीट कॉन्टेस्ट शुरू किया है। इसके तहत चुने गए फैंस को सलमान खान से मिलने का मौका मिलेगा। बीइंग ह्यूमन क्लोथिंग ने सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक्टर ने कॉन्टेस्ट के बारे में जानकारी दी। साथ ही पोस्ट में बताया गया कि फैंस को बीइंग ह्यूमन क्लोथिंग पहनकर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करनी होगी। इसके साथ @beinghumanclothing और @beingsalmankhan को टैग करना होगा। तय किए गए हैशटैग्स का इस्तेमाल भी जरूरी है। कॉन्टेस्ट में वही पोस्ट चुनी जाएगी, जिस पर सबसे ज्यादा इंगेजमेंट होगा। चुने गए फैंस को सलमान खान के साथ मीट एंड ग्रीट का मौका मिलेगा। इस कॉन्टेस्ट की आखिरी तारीख 27 दिसंबर बताई गई है। संस्था ने यह भी साफ किया है कि इस पहल पर नियम और शर्तें लागू होंगी, जिनकी जानकारी उनके सोशल मीडिया बायो में दी गई है। बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे सलमान सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म सिकंदर में देखा गया था। अब वो जल्द ही डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे। बैटल ऑफ गलवान 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प पर आधारित है। जो बिना एक भी गोली चलाए लड़ी गई थी। ये जंग 15,000 फीट की ऊंचाई पर लड़ी गई थी। इसमें सलमान के अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। साथ ही फिल्म में कई नए चेहरे भी दिखेंगे। फिल्म में सलमान कर्नल बी.संतोष बाबू की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया देंगे।
Click here to Read More
Previous Article
इंडियन आइडल विनर सलमान के स्टेज शो में बवाल,VIDEO:नूंह में महिला कलाकारों से छेड़छाड़ पर भगदड़; डांसर असमीना मेवाती दीवार कूद कर भागी
Next Article
बॉर्डर 2 का टीजर लॉन्च:धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी का पहला फिल्म प्रमोशन का इवेंट, वरुण धवन-अहान शेट्टी भी पहुंचे

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment