Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बॉर्डर 2 का टीजर लॉन्च:धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी का पहला फिल्म प्रमोशन का इवेंट, वरुण धवन-अहान शेट्टी भी पहुंचे

6 months ago

विजय दिवस के मौके पर सनी देओल स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर लॉन्च कर दिया गया है। मुंबई में आयोजित ग्रैंड टीजर लॉन्च इवेंट में सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी मौजूद रहे। उनके साथ फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह भी मंच पर नजर आए। टीजर लॉन्च इवेंट में फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार (टी-सीरीज) और निधि दत्ता (जेपी फिल्म्स) के साथ को-प्रोड्यूसर शिव चनाना भी शामिल हुए। गौरतलब है कि धर्मेंद्र के निधन के बाद सनी देओल पहली बार किसी फिल्म प्रमोशन के इवेंट में शामिल हुए। इवेंट के दौरान सनी ने कहा, “आवाज कहां तक जानी चाहिए?” इस पर वरुण धवन समेत मौजूद लोगों ने जवाब दिया, “लाहौर तक।” इसके बाद सनी ने भी कहा, “लाहौर तक।” जानिए टीजर में क्या-क्या है टीजर में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भारतीय थलसेना, नौसेना और वायुसेना के अलग-अलग रूपों में दिखते हैं। इसके अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और आन्या सिंह की भी झलक दिखाई गई है। टीजर की शुरुआत सनी देओल के दमदार डायलॉग से होती है। वह दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहते हैं कि वे चाहे आसमान से आएं, जमीन से या समंदर से, हर रास्ते पर उन्हें एक हिंदुस्तानी फौजी मिलेगा। वह आंखों में आंखें डालकर और सीना तानकर देश के लिए खड़ा होने की बात कहते हैं। टीजर के एक और सीन में सनी धमाकों के बीच अपने जांबाज साथियों से पूछते हैं, “आवाज कहां तक जानी चाहिए?” जवाब आता है, “लाहौर तक।” इन सीन्स में उनका गुस्सा और देशभक्ति साफ नजर आती है। साथ ही टीजर में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी को जंग के सीन में दिखाया गया है। सनी देओल बॉर्डर पार्ट 1 वाला अपना यादगार अंदाज दोहराते हुए कंधे पर बाजूका लिए नजर आते हैं। खास बात यह है कि बॉर्डर के पहले पार्ट का मशहूर गाना 'हिंदुस्तान मेरी जान' भी इसमें शामिल है। देखिए टीजर की तस्वीरें टीजर लॉन्च से पहले टीम सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थी टीजर लॉन्च होने से पहले मंगलवार सुबह फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार, निधि दत्ता और एक्टर अहान शेट्टी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया। बॉर्डर 2 कब रिलीज होगी? फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि ‘बॉर्डर’ का पहला पार्ट 1997 में रिलीज हुआ था, जो हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है। फिल्म की कास्ट की बात करें तो सनी देओल के अलावा इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कैसे विवादों में आई थी फिल्म बॉर्डर-2 तब विवादों में आ गई थी, जब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज (FWICE) ने दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग पर सवाल उठाया था। FWICE ने कहा था कि दिलजीत ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 में काम किया है। संस्था का तर्क था कि पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन के चलते भारतीय कलाकारों को उनके साथ किसी भी तरह के सहयोग से बचना चाहिए, क्योंकि बॉर्डर-2 एक देशभक्ति फिल्म है, इसलिए संगठन ने इसे राष्ट्रीय भावना के खिलाफ बताया था। FWICE ने मेकर्स को आधिकारिक पत्र भेजकर मांग की थी कि दिलजीत को फिल्म से हटाया जाए। विवाद कैसे खत्म हुआ? इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने FWICE से कहा था कि फिल्म में दिलजीत दोसांझ से जुड़े हिस्सों की शूटिंग पहले ही पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने यह भी कहा था कि इस स्टेज पर कास्ट बदलने से करोड़ों रुपए का आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके बाद FWICE ने भविष्य में नियमों के पालन की शर्त पर बैन हटा लिया था। फिल्म बॉर्डर 2 गूगल पर ट्रेंड कर रही है
Click here to Read More
Previous Article
सलमान के फैंस को मिलेगा उनसे मिलने का मौका:जन्मदिन से पहले बीइंग ह्यूमन ने शुरू किया मीट एंड ग्रीट कॉन्टेस्ट, जानिए कैसे होगा सेलेक्शन
Next Article
नीतीश कुमार के हिजाब खींचने पर भड़कीं जायरा वसीम:दंगल गर्ल ने पोस्ट लिखकर सीएम को लगाई फटकार, बोलीं- बिना शर्त माफी मांगें

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment