Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

इंडियन आइडल विनर सलमान के स्टेज शो में बवाल,VIDEO:नूंह में महिला कलाकारों से छेड़छाड़ पर भगदड़; डांसर असमीना मेवाती दीवार कूद कर भागी

6 months ago

हरियाणा के नूंह जिले में शादी समारोह में स्टेज शो के लिए बुलाए गए इंडियन आइडल विनर सलमान अली के प्रोग्राम में जमकर बवाल हो गया। सोमवार की देर रात हुए इस प्रोग्राम में फेमस सिंगर भूमिका मलिक के अलावा मेवात की मशहूर डांसर असमीना भी शिरकत कर रही थीं। मेवाती स्थानीय महिला डांसरों को भी बुलाया गया था, जिन पर लोग रुपए उड़ा रहे थे। इसी दौरान एक युवक स्टेज पर चढ़ गया और लेडी डांसरों से छेड़छाड़ कर दी। इससे वहां सुरक्षा के लिए मौजूद युवकों ने आरोपी को पकड़ लिया और स्टेज पर ही गिराकर लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई। हुल्लड़बाजी और हंगामा देख डांसर असमीना ने भी दीवार कूद कर जान बचाई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान अली परफोर्म करते, स्टेज पर युवक को लाठी डंडों से पीटते और भगदड़ होने पर डांसर असमीना दीवार से कूदकर भागती नजर आ रही है। सिंगर सलमान अली के स्टेज शो के PHOTOS... कैसे हुआ स्टेज शो में बवाल, सिलसिलेवार ढंग से जानिए... अब यहां जानिए कैसे हुआ स्टेज शो में बवाल... युवक ने की महिला की स्टेज पर जमकर धुनाई स्टेज शो के दौरान सलमान अली ने पहली बार मेवाती गाना गया। इस पर उनके फैन तालियां बजाने लगे और जमकर हुल्लड़बाजी की। कार्यक्रम के दौरान अचानक स्टेज पर एक युवक चढ़ गया और उसने महिला डांसरों के साथ अश्लील हरकत कर दी। इस पर लोगों ने युवक की स्टेज पर ही पकड़ लिया और लाठी डंडों से जमकर धुनाई कर दी। स्टेज पर मारपीट होती देख मची लोगों में भगदड़ स्टेज पर ही युवक के साथ मारपीट होती देख वहां मौजूद अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। युवक को पीट रहे लोगों के साथ कुछ अन्य युवक भी आ गए। इसे मामला बढ़ गया और भगदड़ जैसी स्थिति हो गई। भगदड़ में फंसे लोग इधर-उधर भागने लगे। स्टेज पर डांस कर रही महिला कलाकार भी जान बचाकर वहां से भागी। मेवाती सिंगर असमीना दीवार कूदकर भागी हंगामा होने के बाद शो आयोजकों ने बुलाए गए कलाकारों को किसी तरह वहां से निकाला। इनमें सिंगर सलमान अली, भूमिका मलिक और असमीना को सुरक्षा घेरे में निकाला गया। असमीना को दीवार कूदकर शो से जाना पड़ा। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिनमें असमीना दीवार कूदकर जाती दिख रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कार्यक्रम को लेकर लोगों ने जताई थी आपत्ति नूंह जिले के पल्ला गांव के इस कार्यक्रम को लेकर कुछ धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने पहले ही आपत्ति जताई थी। इसे सामाजिक बुराई बताते हुए रोकने की कोशिश की थी, लेकिन इसके बावजूद कार्यक्रम आयोजित किया गया। रातभर चले आयोजन में युवाओं की भारी भीड़ जुटी रही। सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वरिष्ठ समाजसेवी कमांडो हिदायत खान ने कहा कि इलियास के लड़के की शादी में मरकज से उलेमाओं की दो गाड़ियां भरकर आई थी। समझाया गया था कि शादी के कार्यक्रम में नाच गाना नहीं कराए। लेकिन उन्होंने उलेमाओं की बात नहीं मानी। मेवाती सिंगर असलम, डांसर असमीना सहित अन्य लोग ऐसे कार्यक्रमों में गंदगी फैलाते हैं। जब युवा उनके साथ अश्लील हरकत करते हैं तो पूरा कार्यक्रम झगड़े में तब्दील हो जाता है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड सिंगर सलमान अली के नाम पर इस कार्यक्रम की परमिशन ली गई थी। लेकिन उसकी आड़ में अश्लील ठुमके लगाए गए। ऐसे कार्यक्रमों पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
Click here to Read More
Previous Article
सॉन्ग कंट्रोवर्सी पर सामने आया हरियाणवी रैपर,VIDEO:बोला-लाइन बदलूंगा, पाखंडियों पर विचार कायम; बाबा बागेश्वर को कहा था-'बना-बना पर्ची ये लावै साले अर्जी'
Next Article
सलमान के फैंस को मिलेगा उनसे मिलने का मौका:जन्मदिन से पहले बीइंग ह्यूमन ने शुरू किया मीट एंड ग्रीट कॉन्टेस्ट, जानिए कैसे होगा सेलेक्शन

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment