Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सिंगर बिल्ला ने जवंदा के परिवार से वादा निभाया:हरियाणा में बुक शो में किया परफॉर्म, बोले-राजवीर जैसा अखाड़ा लगाऊंगा; पैसा परिवार को जाएगा

6 months ago

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की मौत के बाद उनके द्वारा बुक किए गए शो में उनके करीबी कलाकारों ने परफॉर्म करना शुरू कर दिया है। राजवीर जवंदा के सबसे करीबी दोस्तों में से एक सिंगर कुलविंदर बिल्ला ने परिवार से किया वादा पूरा किया। कुलविंदर बिल्ला ने 16 नवंबर को पानीपत में राजवीर जवंदा का शो किया। इन शो से होने वाली कमाई सिंगर राजवीर जवंदा के परिवार को देंगे। जवंदा की 8 अक्टूबर को हरियाणा के पिंजौर में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इससे पहले उन्होंने करीब 52 शो उन्होंने बुक किए थे। कुछ शो तो बुक करने वालों ने उनकी मौत के बाद कैंसिल कर दिए थे, लेकिन कुछ शो जवंदा के साथी कलाकार लगा रहे हैं। जवंदा की मौत के बाद करीब 3 दिन पहले ही उनकी नई फिल्म यमला का ट्रेलर भी लांच हुआ था। कलाकार निभा रहे जवंदा के परिवार से वादा... बिल्ला ने पोस्ट में लिखा- यारा तू स्टेज ते जचदा सी कुलविंदर सिंह बिल्ला ने पोस्ट में लिखा कि यूनिवर्सिटी में एक साल पढ़े, स्टेज शेयर की और एक साथ गाया, ग्राउंड जाना सब याद है। धीरे-धीरे वाहेगुरु ने मेहर की और मेहनत का फल मिला और लोगों ने गायक बना दिया। मेरे दोस्त लोग चर्चा करते थे कि जवंदा जैसे अखाड़ा कोई नहीं लगा सकता। यार तू स्टेज पर जचदा था, शायद ही कोई और कलाकर स्टेज पर इतना जचदा होगा। तुझे बताना चाहता हूं कि तेरे जाने के बाद दुनियां की कौन सी आंख है, जो रोई न हो। राजवीर के परिवार को देंगे शो का प्रॉफिट गायक कुलविंदर बिल्ला ने कहा कि जवंदा हमारा भाई था। उनके जो शो बुक किए हुए थे उन्हें मैं और एमी विर्क दोनों लगा रहे है। कुछ शो जो आयोजक थे उन्होंने अपने स्तर पर रद्द कर दिए। इन शो की पेमेंट जवंदा के परिवार को हम देंगे। जिंदगी में जहां कही भी परिवार को हमारी जरूरत होगी हम उनके साथ खड़े थे। कौन है गायक कुलविंदर बिल्ला कुलविंदर बिल्ला पंजाबी गायक और अभिनेता हैं । उन्होंने अपनी गायकी की शुरुआत 2010 में "कोई खास" और "पंजाब" एलबमों से की, जबकि उनके अभिनय की शुरुआत 2018 में सूबेदार जोगिंदर सिंह से हुई है। बिल्ला की शादी रविंदर कौर से हुई है और उनका एक बेटा और एक बेटी है। फेसबुक पर बिल्ला के 2.6 मिलियन फॉलोवर्स है। इसी तरह इंस्टाग्राम पर 2.4 फॉलोवर्स बने है। यू-टयूब पर बिल्ला के 3.88 लाख सब्सक्राइबर है। जानिए राजवीर जवंदा पर अस्पताल की अपडेट...
Click here to Read More
Previous Article
विवादों में घिरी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता:इटली की प्रिंसेज समेत 3 जजों का इस्तीफा, आयोजक का कंटेस्टेंट से अफेयर का आरोप
Next Article
जवंदा की फिल्म का ट्रेलर देख औलख हुए भावुक:बोले- मेरे सजण इन्नी दूर गए, जित्थों वापस कोई न मुड़िया ए

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment