Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

विवादों में घिरी मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता:इटली की प्रिंसेज समेत 3 जजों का इस्तीफा, आयोजक का कंटेस्टेंट से अफेयर का आरोप

6 months ago

ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस यूनिवर्स 2025 से जुड़े विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ग्रैंड फिनाले से एक दिन पहले मिस यूनिवर्स सिलेक्शन कमेटी की प्रेसिडेंट और इटालियन प्रिंसेज कैमिला डि बोरबोन ने ज्यूरी पैनल छोड़ दिया है। वह पैनल छोड़ने वाली तीसरी जज हैं। इससे पहले मशहूर म्यूजिशियन ओमार हारफूश और फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर क्लाउड माकेलेले ने भी ज्यूरी छोड़ दी थी। मिस यूनिवर्स में जजिंग पैनल 8 सदस्यों का होता है। 3 जजों के पैनल छोड़ने के बाद ऑर्गेनाइजेशन ने नताली ग्लेबोवा (कनाडा की पूर्व मिस यूनिवर्स 2005) को शामिल किया है। अब पैनल में 6 सदस्य है। ग्रैंड फिनाले कल यानी 21 नवंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होगा। ओमार ने आरोप लगाया कि जज कमेटी बनने से पहले ही ऑर्गेनाइजर्स ने टॉप-30 कंटेस्टेंट का सिलेक्शन अनऑफिशियल तरीके से कर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे कंटेस्टेंट को चुना गया जिनके ऑर्गेनाइजर्स से पर्सनल रिलेशनशिप हैं। इसके बाद माकेलेले ने निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया। हारफूश ने यूनिवर्स ऑर्गेनाइजर्स को लीगल एक्शन की धमकी दी ओमर हारफूश ने 17 नवंबर को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मिस यूनिवर्स 2025 के ऑर्गेनाइजर्स पर आरोप लगाते हुए लिखा था, 'टॉप 30 प्रतियोगियों को चुनने के लिए गलत तरीके से वोटिंग की गई। यह वोटिंग उन लोगों ने की जो पैनल के सदस्य नहीं थे। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे गुमराह किया गया और मुझे गलत सिलेक्शन प्रोसेस को मानने के लिए कहा गया। इसके कारण मुझे हुए इमोशनल ट्रॉमा भी हुआ, मेरी रेपुटेशन डैमेज हुई। ओमार ने अपनी पोस्ट में ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की धमकी भी दी। माकेलेले ने 18 नवंबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पैनल छोड़ने की घोषणा की। उन्होंने बताया, 'अफसोस के साथ, मैं मिस यूनिवर्स 2025 में शामिल नहीं हो पाऊंगा। आपकी समझ और समर्थन के लिए धन्यवाद।' मिस मेक्सिको को बेवकूफ कहने पर विवाद बढ़ा इसके विरोध में कई देशों की कंटेस्टेंट्स ने हॉल से बाहर निकलकर विरोध जताया। नवात ने फातिमा से कहा कि उन्होंने प्रतियोगिता से जुड़े प्रमोशनल कंटेंट शेयर नहीं किए। जब फातिमा ने इस पर आपत्ति जताई, तो नवात ने सुरक्षा कर्मियों को बुलाने की धमकी दी और कहा कि जो भी उनके समर्थन में आएगा, उसे प्रतियोगिता से बाहर किया जा सकता है। इसके बाद फातिमा मंच छोड़कर बाहर चली गईं। इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर #JusticeForFatima ट्रेंड करने लगा। विरोध के बाद नवात ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी और कहा कि अगर किसी को बुरा लगा है, तो वह माफी चाहते हैं। मिस जमैका मंच से गिर पड़ीं थी प्रीलिमिनरी कॉम्पिटिशन के दौरान भी हंगामा मचा था। 19 नवंबर को मिस जमैका डॉ. गैब्रिएल हेनरी रैम्प वॉक के दौरान मंच से गिर पड़ीं थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, हालांकि डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। भारत की ओर से मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स में भाग ले रही मिस यूनिवर्स 2025 में भारत की ओर से मनिका विश्वकर्मा भाग ले रही हैं। 22 साल की मनिका का जन्म राजस्थान में हुआ था, वर्तमान में वे दिल्ली में रहती हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय के माता सुंदरी कॉलेज फॉर वुमन में राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन कर रही हैं। 2024 में वे मिस यूनिवर्स राजस्थान बनीं। इसके बाद, 18 अगस्त 2025 को जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के फिनाले में उन्होंने 48 प्रतियोगियों को हराकर ताज हासिल किया। भारत ने मिस यूनिवर्स में अब तक 3 बार ताज जीता है। इसमें सुष्मिता सेन (1994), लारा दत्ता (2000) और हरनाज संधू (2021) शामिल है। दुनिया की सबसे बड़ी ब्यूटी पेजेंट है मिस यूनिवर्स मिस यूनिवर्स दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित और चर्चित ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिताओं में से एक है, जिसमें हर साल कई देशों की सुंदर और प्रतिभाशाली युवा महिलाएं हिस्सा लेती हैं। इसकी शुरुआत वर्ष 1952 में हुई थी और तब से यह प्रतियोगिता लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन (MUO) द्वारा आयोजित इस इवेंट में लगभग 80 से 90 देशों की प्रतिभागी हिस्सा लेती हैं। प्रत्येक देश की राष्ट्रीय विजेता इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करती हैं। पेजेंट के दौरान प्रतिभागियों को कैटवॉक, इंटरव्यू, नेशनल कॉस्ट्यूम, ईवनिंग गाउन और सवाल-जवाब जैसे कई राउंड से गुजरना होता है। अंतिम चरण में पूछे गए सवाल अक्सर सामाजिक मुद्दों, विश्व शांति, महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और नेतृत्व से जुड़े होते हैं, जिससे विजेता के सोच और दृष्टिकोण की परख की जाती है। मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली प्रतिभागी को एक साल का अंतरराष्ट्रीय कॉन्ट्रैक्ट मिलता है, जिसके दौरान वह विभिन्न देशों में सामाजिक अभियानों, चैरिटी प्रोग्राम, महिला अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता जैसे कार्यक्रमों से जुड़ती है। इसके साथ ही कई ग्लोबल ब्रांड्स का वह चेहरा भी बनती है। --------------------- ये खबर भी पढ़ें... फिर विवादों में मिस यूनिवर्स 2025: जज ने कंटेस्टेंट्स-टीम के अफेयर और फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोप लगाकर इस्तीफा दिया, ऑर्गेनाइजर्स ने दी सफाई थाइलैंड में आयोजित हो रही मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता लगातार विवादों में हैं। फिनाले से ठीक 3 दिन पहले प्रतियोगिता के जज ओमार हारफूश ने इस्तीफा देते हुए ऑर्गेनाइजर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें...
Click here to Read More
Previous Article
डेटा लेने से पहले कंपनियां बताएंगी क्यों लिया, क्या करेंगी:बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट पेरेंट्स की सहमति से बनेगा, सवाल-जवाब जानें कैसे होगा प्रोसेस
Next Article
सिंगर बिल्ला ने जवंदा के परिवार से वादा निभाया:हरियाणा में बुक शो में किया परफॉर्म, बोले-राजवीर जैसा अखाड़ा लगाऊंगा; पैसा परिवार को जाएगा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment