Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

जवंदा की फिल्म का ट्रेलर देख औलख हुए भावुक:बोले- मेरे सजण इन्नी दूर गए, जित्थों वापस कोई न मुड़िया ए

6 months ago

पंजाबी सिंगर-एक्टर स्वर्गीय राजवीर जवंदा की 'फिल्म यमला' 28 नंवबर को रिलीज हो रही है। परिवार ने फिल्म से जुड़े लोगों के साथ मिलकर फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर दिया। ट्रेलर लॉन्च करते वक्त पंजाबी सिनेमा से जुड़ी कई हस्तियां मौजूद रही। उनमें से सिंगर मनकीरत औलख मंच पर भावुक हो गए। सिंगर मनकीरत जब मंच पर आए तो उनके साथ राजवीर जवंदा का पूरा परिवार, फिल्म में भूमिका निभा रहे गुरप्रीत गुग्गी समेत तमाम लोग मौजूद रहे। मनकीरत औलख को जब बोलने के लिए माइक पकड़ाया गया तो वो भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज होने के साथ ही सिनेमा हॉल भरने हैं और महसूस करवाना है कि वो हमारे बीच ही हैं। जग्गी टोहड़ा के लिखे गीत की लाइनें गाकर किया राजवीर को याद मनकीरत औलख ने कहा कि मेरी जिंदगी में कई भाई जो मेरे बहुत अजीज थे, वो आज मेरे साथ नहीं हैं। जग्गी टोहड़ा ने गीत लिखा था और मैंने उस गीत को गाया था। गीत कहता है कि ना खुशी, ना चाह रेया, न सजण रहे ना वा रेया। ऐ दुनिया पावें लक्ख बसदी, टूटिया दिल कितों न जुड़िया-ए, हो मेरे सजण इन्नी दूर गए, जित्थों वापस कोई न मुड़िया-ए। उन्होंनें कहा कि न खुशी रही और न कोई चाह रही, न उन्हें चाहने वाले रहे और न कोई रहा। ये दुनिया चाहे लाख बसती हो, लेकिन टूटा हुआ दिल कहीं से नहीं जुड़ता है। मेरा सजण इतनी दूरी चला गया, जहां से कोई वापस नहीं मुड़ता है। मनकीरत के इस गीत को सुनकर सभी भावुक हो गए। अमर पाजी इस मौके पर परिवार के साथ खड़े हैं, सैल्यूट है मनकीरत औलख ने कहा कि मैं रात को लेट सोता इसलिए सुबह जरा देर से उठता हूं। सुबह-सुबह अमर पाजी का फोन आया कि यमला फिल्म में म्यूजिक मैं दे रहा हूं। यह सुनकर मैंने उन्हें कहा कि इसका मतलब म्यूजिक भी हिट जाएगा। मनकीरत औलख ने कहा कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर पाजी के साथ की थी। उन्होंने कहा कि इस मौके पर वो परिवार के साथ खड़े हैं, तो इनको भी एक सैल्यूट बनता है। मनकीरत औलख ने कहा कि सभी सीनियर यहां खड़े हैं, मेरी जो ड्यूटी लगाओगे, मैं वहां आपके पास खड़ा मिलूंगा। जवंदा की बेटी बोलीं- ट्रेलर देख के लगा पापा खड़े हैं राजवीर जवंदा की बेटी अमानत ने कहा कि यह ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है कि पापा यहां खड़े हैं। ये पोस्टर देखकर लग रहा है कि पापा एक्टिंग करके खड़े हैं। ऐसे गल रहा है, जैसे गेम में फ्रिज करके स्टैच्यू बन जाते थे। यह ट्रेलर देखकर मुझे यह भी लग रहा है कि मैं अपने पापा को भूल गई कि वो हैं नहीं इस दुनिया में। मैं उन्हें अब भी याद करती हूं। वो मेरे दिल में हैं। मैं उन्हें याद करती रहती हूंगी। रोज पाठ करती हूं। उनके लिए बस। मां बोलीं- बेटे को हमेशा अपने साथ महसूस करती हूं जवंदा की मां ने का कि मैं सब से बिनती करती हूं। मेरे बेटे की मूवी को परिवारों के साथ देखने जरूर जाना। बेशक मेरा बेटा इस दुनिया से चला गया है और हमारे बीच नहीं है, लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि मेरा बेटा हमारे साथ है।
Click here to Read More
Previous Article
सिंगर बिल्ला ने जवंदा के परिवार से वादा निभाया:हरियाणा में बुक शो में किया परफॉर्म, बोले-राजवीर जैसा अखाड़ा लगाऊंगा; पैसा परिवार को जाएगा
Next Article
फिल्म धुरंधर का ट्रेलर हुआ रिलीज:लॉन्च इवेंट में भावुक हुए रणवीर सिंह, 5 दिसंबर को रिलीज होगी ये मल्टीस्टारर फिल्म

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment