Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पत्नी के बयान पर गोविंदा ने मांगी थी माफी:​​​​​​​भड़ककर सुनीता बोलीं- नहीं चाहती गोविंदा किसी के सामने मेरे लिए हाथ जोड़ें; पंडित पर दिया था बयान

6 months ago

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हाल ही में घर के पुजारी पर दिए गए बयान से विवादों पर घिर गईं। उन्होंने कहा था कि गोविंदा घर के पंडित से पूजा करवाते हैं और 2 लाख देते हैं, उनकी पूजा से कुछ नहीं होता। विवाद बढ़ने पर गोविंदा ने खुद एक वीडियो जारी कर पत्नी के बयान पर पंडित जी से माफी मांगी थी। हालांकि अब सुनीता ने कहा है कि उन्हें गोविंदा का माफी मांगना बिल्कुल पसंद नहीं आया। वो नहीं चाहतीं कि गोविंदा दोबारा ऐसा करें। सुनीता ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल से एक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने गोविंदा के माफीनामे पर कहा, 'मैं काफी सुन रही हूं कि आप यह बोलते हो कि मैं इतनी कंट्रोवर्सी क्यों अट्रैक्ट करती हूं। और मैंने कुछ गलत शब्द यूज किए हैं। मेरे आदरणीय गोविंदा जी, जो मेरे पतिदेव हैं उन्होंने भी हाथ जोड़कर माफी मांगी है, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा, क्योंकि आपको मैं एक बात बताऊं, चीची (गोविंदा) मैं कभी नहीं चाहूंगी कि आप किसी के सामने मेरे लिए हाथ जोड़ें।' आगे सुनीता ने विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा, 'मैंने किसी का नाम नहीं लिया था कि मैंने स्पेसिफिकली किसी के बारे में बोला। मेरे साथ कुछ ऐसी चीजें हुई थीं तो मैंने इसलिए बोला। अगर आप लोग को बुरा लगा हो मैं हर सिद्ध पीठ के गुरु जी और हर स्थल के गुरु जी से हाथ जोड़ के माफी मांगना चाहती हूं अगर किसी को बुरा लगा।' आखिर में सुनीता ने कहा, 'मैंने किसी का नाम नहीं लिया मेरे साथ जो एक्सपीरियंस हुआ था मैंने वो बोला है अभी गोविंदा जी के यहां तीन-तीन पंडित है इनको ये क्लेरीफिकेशन देने की कोई जरूरत नहीं थी मुझे बहुत बुरा लगा कि मेरे लिए मेरे पति को हाथ जोड़ के माफी मांगना पड़ा मैं कभी नहीं चाहती हूं कि गोविंदा ऐसा करे।' गोविंदा ने मांगी थी पत्नी के बयान पर माफी सुनीता ने कहा था कि गोविंदा, पंडित जी से 2 लाख रुपए में पूजा करवाते हैं। बयान सामने आने के बाद गोविंदा ने 4 नवंबर को एक वीडियो जारी कर कहा, “आदरणीय पंडित मुकेश शुक्ला जी अत्यंत योग्य, प्रमाणिक और बड़े गुणी व्यक्ति हैं। यज्ञ-विधि और प्रयोग की गहन समझ रखने वाले ऐसे चुनिंदा लोग और परिवार उत्तर प्रदेश में बहुत कम हैं। मुझे लगता है कि आप और आपका परिवार उन्हीं में से एक हैं। आपके पिताजी, आदरणीय जटाधारी जी से हमारा घर-परिवार कई वर्षों से जुड़ा रहा है। मेरी आदरणीय धर्मपत्नी ने आपके विषय में कुछ अपशब्द कहे, उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं और उनका खंडन भी करता हूं।” उन्होंने आगे कहा, “पंडित मुकेश जी और उनका परिवार मुश्किल समय में मेरे साथ रहा है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।”
Click here to Read More
Previous Article
हॉस्पिटल से धर्मेंद्र का वीडियो लीक करने वाला स्टाफ गिरफ्तार:भावुक नजर आया था परिवार, करण जौहर, मधुर भंडारकर भड़के;12 नवंबर को डिस्चार्ज हुए, घर में इलाज जारी
Next Article
फिल्म रिव्यू – ‘दे दे प्यार दे 2’:हल्की-फुल्की फैमिली कॉमेडी, आर. माधवन–अजय देवगन की मजेदार टक्कर, जानें क्यों फिल्म है देखने लायक

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment