Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

हॉस्पिटल से धर्मेंद्र का वीडियो लीक करने वाला स्टाफ गिरफ्तार:भावुक नजर आया था परिवार, करण जौहर, मधुर भंडारकर भड़के;12 नवंबर को डिस्चार्ज हुए, घर में इलाज जारी

11 months ago

16

0

ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में धर्मेंद्र का वीडियो बनाकर लीक करने वाले हॉस्पिटल स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। 12 नवंबर को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें धर्मेंद्र वैंटिलेटर पर नजर आए, वहीं उनका परिवार रोता दिखा था। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, निजता का उल्लंघन करने के आरोप में वीडियो बनाने वाले शख्स की तलाश की गई। जांच के बाद सामने आया कि वीडियो हॉस्पिटल के ही स्टाफ ने बनाया। पुलिस ने गुरुवार शाम को उस शख्स की गिरफ्तारी की है। शुक्रवार को दबंग टूर के दौरान कतर में जब सलमान खान से पूछा गया कि उनकी फिटनेस इंस्पिरेशन कौन हैं। इस पर सलमान ने कहा, "मेरे आने से पहले सिर्फ एक ही आदमी थे, वो हैं धरम जी।" उन्होंने आगे यह भी कहा, "वो मेरे लिए पिता जैसे हैं, बस बात खत्म। मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं और बस यही चाहता हूं कि वो जल्दी ठीक होकर वापस आ जाएं।" अमिताभ बच्चन की क्रिप्टिक पोस्ट धर्मेंद्र के निधन की खबरों और हॉस्पिटल से वीडियो लीक होने के बाद अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को एक फेसबुक पोस्ट शेयर कर लिखा, कोई एथिक नाम की चीज ही नहीं। वहीं ऑफिशियल X अकाउंट से उन्होंने लिखा, नो एथिक्स, कोई भी अचार-नीति नहीं। बिग बी ने इस पोस्ट पर किसी व्यक्ति विशेष का जिक्र नहीं किया, हालांकि इसे धर्मेंद्र से जोड़कर देखा जा रहा है। इनसेंसिटिव कवरेज पर अशोक पंडित की एसोसिएशन ने दर्ज करवाई शिकायत IFTDA (इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन) के प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने धर्मेंद्र की हेल्थ पर इनसेंसिटिव कवरेज पर नाराजगी जताते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। एसोसिएशन द्वारा शेयर किए गए नोट में लिखा गया है, IFTDA कुछ पैपराजी द्वारा श्री धर्मेंद्र जी की सेहत को लेकर की गई दखलअंदाज और असंवेदनशील रिपोर्टिंग की घोर निंदा करता है। उनका यह लापरवाह व्यवहार बिल्कुल अस्वीकार्य और अमानवीय है। एक औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज की जा चुकी है, और हम कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं ताकि ऐसी अभद्रता दोबारा कभी न हो। कई सेलेब्स ने जताई कवरेज पर नाराजगी, प्राइवेसी की अपील की मधुर भंडारकर ने भड़कते हुए लिखा, 'मीडिया के लिए अब समय आ गया है कि वह देओल परिवार की निजी गोपनीयता का सम्मान करे। खासकर ऐसे मुश्किल समय में, उन्हें वह शांति और सुकून देना चाहिए जिसकी उन्हें सच में जरूरत है।' करण जौहर ने लिखा है, 'जब बुनियादी शिष्टाचार और संवेदनशीलता हमारे दिलों और हमारे व्यवहार से निकल जाते हैं, तो हमें समझ जाना चाहिए कि हम एक बर्बाद होती नस्ल बन रहे हैं। कृपया उस परिवार को अकेला छोड़ दीजिए। वे पहले ही भावनात्मक रूप से बहुत कुछ झेल रहे हैं। एक जीवित लीजेंड, जिन्होंने हमारे सिनेमा में इतना बड़ा योगदान दिया है, उनके लिए पैपराजी और मीडिया का यह तमाशा देखना दिल तोड़ देने वाला है। यह कवरेज नहीं है, यह अपमान है।' अमीषा पटेल ने भी नाराजगी जाहिर कर लिखा है, 'मैं वाकई से मानती हूं कि मीडिया को इस समय देओल परिवार को अकेला छोड़ देना चाहिए और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करना चाहिए।' 2 दिन तक वैंटिलेटर पर थे धर्मेंद्र दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है। वो दो दिन वैंटिलेटर पर थे। गुरुवार शाम डॉक्टर्स उनके घर पहुंचे। फिलहाल उनका घर पर ही इलाज जारी है। एक्टर के करीबी दोस्त और शोले को-स्टार अमिताभ बच्चन भी गुरुवार सुबह उनसे मिलने पहुंचे थे। धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ थी, जिसके चलते उन्हें 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। 12 नवंबर को वो डिस्चार्ज हो चुके हैं। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर पत्रकार सुभाष के. झा से कहा कि मेरे लिए यह समय बिल्कुल आसान नहीं था। धरमजी की सेहत हमारे लिए बहुत बड़ी चिंता है। उनके बच्चे भी रात–रात भर जाग रहे हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैं कमजोर नहीं पड़ सकती, मेरे ऊपर बहुत जिम्मेदारियां हैं, लेकिन हां, मैं खुश हूं कि वह घर लौट आए हैं। हम सबको राहत मिली है कि अब वह अस्पताल से बाहर हैं। उन्हें अपने लोगों के बीच रहना चाहिए। बाकी सब ऊपरवाले के हाथ में है। कृपया हमारे लिए दुआ करें। पैपराजी पर भड़के सनी देओल गुरुवार सुबह सनी देओल मीडिया पर नाराज हो गए। सनी ने हाथ जोड़ते हुए फोटोग्राफर्स और पैपराजी से कहा- "आपके घर में भी मां-बाप हैं, बच्चे हैं, आपको शर्म नहीं आती?" इस दौरान सनी देओल ने कुछ अपशब्द भी कहे। धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि एक्टर पिछले कई हफ्तों से कभी अस्पताल में भर्ती हो रहे थे, तो कभी घर लौट रहे थे। डिस्चार्ज के बाद परिवार ने प्राइवेसी की अपील की थी धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद परिवार ने प्राइवेसी की अपील करते हुए आधिकारिक बयान जारी कर कहा था- धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वे घर पर आराम करेंगे। हम मीडिया और लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी तरह की अफवाह न फैलाएं और इस समय उनकी तथा परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। हम सभी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने धर्मेंद्र जी की अच्छी हेल्थ और लंबी उम्र के लिए दुआ की। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वे आप सभी से बहुत प्यार करते हैं। परिवार ने निधन की फर्जी खबरों पर नाराजगी जताई थी 11 नवंबर की सुबह मीडिया में एक्टर की निधन की फर्जी खबर आई थी, जिसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई थी। ईशा ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा था- मीडिया पूरी तरह गलत खबरें फैला रहा है। पापा की हालत स्थिर है और वे रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से निवेदन करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। पापा की जल्दी सेहतमंदी के लिए दुआ करने के लिए धन्यवाद। हेमा मालिनी ने भी निधन की खबरें सामने आने के बाद नाराजगी जताते हुए लिखा था- जो हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का जवाब दे रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है। कृपया परिवार और उनकी निजता की आवश्यकता का सम्मान करें। मंगलवार सुबह धर्मेंद्र के निधन की खबर मीडिया में आने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर दुख जताया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली थी। धर्मेंद्र 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे। खबर मिलते ही बॉबी देओल फिल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौटे। वहीं सनी देओल भी लगातार हॉस्पिटल में मौजूद रहे। ईशा देओल, हेमा मालिनी भी कई बार हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान धर्मेंद्र का परिवार बेहद भावुक नजर आया। 31 अक्टूबर को भी हुए थे अस्पताल में भर्ती धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पत्रकार विक्की ललवानी ने अपनी पोस्ट में बताया था कि सांस लेने में तकलीफ होने के चलते धर्मेंद्र को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उन्हें ICU में रखा गया था। उनके सारे शरीर के पैरामीटर ठीक होने पर उन्हें कुछ ही घंटों में डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसी साल की शुरुआत में धर्मेंद्र की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई थी। उनकी बाईं आंख की पारदर्शी परत यानी कॉर्निया डैमेज हो गई थी, जिसके बाद उनका कॉर्निया ट्रांसप्लांट (केराटोप्लास्टी) किया गया था। धर्मेंद्र को साल 2015-2020 के बीच कई बार पीठ दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और कमजोरी की शिकायत हुई थी। उन्हें पीठ दर्द और थकान की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। जल्द रिलीज होगी धर्मेंद्र की फिल्म धर्मेंद्र फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे। ये फिल्म भारत-पाकिस्तान के बीच हुई जंग के यंग सोल्जर अरुण खेत्रपाल की कहानी है। अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा ने फिल्म में अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता एम.एल.खेत्रपाल के रोल में हैं।
Click here to Read More
Previous Article
हिंदी सिनेमा की सबसे उम्रदराज एक्ट्रेस कामिनी कौशल का निधन:दिलीप कुमार की पहली गर्लफ्रेंड थीं, बहन की मौत के बाद जीजा जी से करनी पड़ी शादी
Next Article
पत्नी के बयान पर गोविंदा ने मांगी थी माफी:​​​​​​​भड़ककर सुनीता बोलीं- नहीं चाहती गोविंदा किसी के सामने मेरे लिए हाथ जोड़ें; पंडित पर दिया था बयान

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment