Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन:मल्टी ऑर्गन फेलियर हुआ; डेडबॉडी मोहाली से लुधियाना पहुंची, कल 12 बजे अंतिम संस्कार

1 year ago

22

0

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा (35) का आज निधन हो गया। उन्होंने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह 11 दिन से वेंटिलेटर पर थे। फोर्टिस अस्पताल ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे निधन की औपचारिक सूचना जारी की। इसके बाद उनकी डेडबॉडी बॉडी को पहले मोहाली के सेक्टर 71 स्थित घर ले जाया गया। जहां पत्नी-बच्चों ने उनके दर्शन किए। इसके बाद मोहाली के फेज-6 के सिविल अस्पताल में लाई गई। जहां पोस्टमॉर्टम किया गया। मोहाली से डेडबॉडी अब लुधियाना पहुंच चुकी है। यहां कल, गुरूवार सुबह 11 बजे जगराओं स्थित पैतृक गांव पौना में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार के लिए घर से सिर्फ 25-30 मीटर दूरी पर ही जगह तैयार कर ली गई है। जवंदा का 27 सितंबर को बद्दी से शिमला जाते वक्त पिंजौर में एक्सीडेंट हो गया था। वहां से उन्हें अस्पताल लाते वक्त हार्ट अटैक भी आ गया था। जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके निधन पर फोर्टिस अस्पताल ने कहा- जवंदा को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनकी रीढ़ की हड्‌डी और ब्रेन बहुत डैमेज हो चुके थे। आज मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। राजवीर जवंदा के निधन से जुड़े PHOTOS... मोहाली अस्पताल ने जवंदा की मौत पर क्या कहा... पिता पुलिस से रिटायर्ड, मां-पत्नी, बहन और 2 बच्चों को छोड़ गए राजवीर जवंदा का के पिता करम सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड हैं। घर में मां परमजीत कौर, एक छोटी बहन, पत्नी अशविंदर कौर और 2 बच्चे हेमंत कौर और दिलवर सिंह हैं। राजवीर के निधन के बाद पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पंजाबी गायक प्रेम ढिल्लों ने और पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी ने उनके निधन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर शोक व्यक्त किया। पंजाबी एक्टर बीएन शर्मा ने कहा कि यह बहुत दुखद खबर है। सभी अरदास कर रहे थे कि वह ठीक हो जाएं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की कहानी:पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल रहे; पिता की मौत की सूचना पर भी गाते रहे जवंदा के निधन पर CM बोले-चमकता सितारा दूर चला गया:क्रिकेटर हरभजन बोले- वीरे तू बहुत जल्द चला गया जवंदा के निधन से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to Read More
Previous Article
राजवीर जवंदा को पत्नी ने जाने से रोका था:बाइक से उन्हें हादसे का डर था, वही हुआ; कॉन्स्टेबल रहे पंजाबी सिंगर, पत्नी, बेटा-बेटी छोड़ गए
Next Article
अरबाज खान की बेटी की पहली झलक आई सामने:अपनी नन्हीं परी को सीने से लगाए नजर आए एक्टर; कपल ने नाम भी किया रिवील

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment