Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

राजवीर जवंदा को पत्नी ने जाने से रोका था:बाइक से उन्हें हादसे का डर था, वही हुआ; कॉन्स्टेबल रहे पंजाबी सिंगर, पत्नी, बेटा-बेटी छोड़ गए

9 months ago

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का बुधवार (8 अक्टूबर) सुबह 10.50 बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने 35 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। इसी बीच उनके एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि हादसे वाले दिन पत्नी अशविंदर कौर ने जवंदा को जाने से रोका था। एक पंजाबी चैनल से बातचीत में दोस्त ने कहा कि पत्नी ने जवंदा को अपना प्लान कैंसिल करने को कहा था। ऐसा इसलिए, क्योंकि जवंदा 1300CC की BMW बाइक पर जा रहे थे। पत्नी का मानना था कि यह सुरक्षित नहीं है। मगर, इसके जवाब में जवंदा ने भरोसा दिलाते हुए कहा था कि कुछ नहीं होगा, मैं जल्दी लौट आऊंगा। हालांकि इसी बाइक में उनका 27 सितंबर को बद्दी से शिमला जाते वक्त पिंजौर में हादसा हो गया। करीब 11 दिन तक वह फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझते रहे। इसके बाद आज, 8 अक्टूबर को सुबह 10.55 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कल उनका पैतृक गांव लुधियाना के पौना में अंतिम संस्कार होगा। राजवीर जवंदा छोटी उम्र में ही वह सिंगिंग करते थे। दूरदर्शन की टीम ने पहली बार उनकी तारीफ की तो जवंदा ने रियाज शुरू कर दिया। इसके बाद वह पंजाब पुलिस में कॉन्स्टेबल भी रहे लेकिन सिंगिंग के लिए नौकरी छोड़ दी। यही नहीं, जब दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन हुआ तो परफॉर्मेंस के दौरान उन्हें पिता के मौत की सूचना मिली, इसके बावजूद उन्होंने स्टेज पर गाना कम्पलीट किया और तब अंतिम संस्कार के लिए घर रवाना हुए। उनके गानों में कभी कोई लचरता नजर नहीं आई। सिंगिंग के बाद जवंदा ने एक्टिंग में भी हाथ आजमाए और उसमें भी उन्हें कामयाबी हासिल हुई। राजवीर के दादा सौदागर सिंह और पिता रिटायर्ड ASI कर्म सिंह का निधन हो चुका है। दादी सुरजीत कौर और पूर्व सरपंच मां परमजीत कौर जवंदा के साथ ही रहती थीं। जवंदा की पत्नी अशविंदर कौर के अलावा 2 बच्चे, बेटी हेमंत कौर और बेटा दिलावर सिंह हैं। जवंदा की एक बहन कमलजीत कौर भी है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए राजवीर जवंदा की कहानी... बाइकिंग का शौक था, उसी में हादसा हो गया राजवीर जवंदा को बाइकिंग का बहुत शौक था। वह अक्सर बाइकर्स के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने के लिए जाते थे। इस दौरान वह होटल में ठहरने के बजाय रोड साइड पर ही कैंपिंग करते थे। राजवीर ने कुछ महीने पहले ही 27 लाख की नई BMW बाइक खरीदी थी। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने फैंस के लिए यह जानकारी शेयर की। एक गाने में भी उसे यूज किया। जिस वक्त हादसा हुआ, वह इसी BMW बाइक पर थे। जिस दौरान उन्होंने बाइकिंग से जुड़े सारे सेफ्टी गियर्स भी पहने हुए थे। गांव के सरपंच हरप्रीत सिंह बताते हैं कि राजवीर और उसके दोस्त 5 बाइक पर सवार थे। राजवीर के आगे और पीछे 2-2 बाइक वाले थे। इसी दौरान सांड लड़ते हुए आए। उनसे बचने के चक्कर में राजवीर की बाइक गाड़ी से टकरा गई। जिससे सिर और रीढ़ की हड्‌डी पर गंभीर चोट आई। हादसे के बाद राजवीर को 2 अस्पतालों में फर्स्ट एड के लिए ले जाया गया। राजवीर जवंदा की सिंगिंग जर्नी के बारे में जानिए... ------------- पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन:फोर्टिस अस्पताल ने कहा- मल्टी ऑर्गन फेलियर से दम तोड़ा; अंतिम संस्कार कल होगा पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा (35) का निधन हो गया है। सिंगर ने बुधवार (8 अक्टूबर) सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर आखिरी सांस ली। वह 11 दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। फोर्टिस अस्पताल ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे निधन की औपचारिक सूचना जारी कर दी है। अस्पताल ने कहा कि जवंदा को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उनकी रीढ़ की हड्‌डी और ब्रेन को बहुत चोट लगी थी। मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से उन्होंने दम तोड़ दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
जाह्नवी और शिखर पहाड़िया को फैन ने दिया जस्सी निकनेम:एक्ट्रेस ने बताया बकवास, फिर बोलीं- जानवर कैसा रहेगा?
Next Article
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन:मल्टी ऑर्गन फेलियर हुआ; डेडबॉडी मोहाली से लुधियाना पहुंची, कल 12 बजे अंतिम संस्कार

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment