Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अरबाज खान की बेटी की पहली झलक आई सामने:अपनी नन्हीं परी को सीने से लगाए नजर आए एक्टर; कपल ने नाम भी किया रिवील

9 months ago

एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान हाल ही में एक बच्ची के पेरेंट्स बने हैं। शूरा ने 5 अक्टूबर को बेटी को जन्म दिया है। डिलीवरी के तीन दिन बाद शूरा को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल से घर पहुंचने के बाद कपल ने अपनी बेटी का नाम इंस्टाग्राम पर रिवील किया है। शूरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए नाम रिवील किया है। कपल ने बेटी का नाम सिपारा खान रखा है। वहीं, अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद कपल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें अरबाज अपनी बेटी को गोद में लिए दिखे। इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में, अरबाज काले रंग की शर्ट में नजर आए। उनकी गोद में कपड़ों में लिपटी उनकी बेटी भी दिखी थी। गाड़ी में बैठने से पहले एक्टर ने वहां मौजूद पैपराजी को स्माइल करते हुए इशारों में शुक्रिया कहा था। वहीं, शूरा पैपराजी से बचती दिखीं। लोअर-टीशर्ट में कैप और मास्क लगाए शूरा अरबाज के पीछे तेजी से गाड़ी की तरफ बढ़ गईं थीं। 5 अक्टूबर को हुआ था बेबी गर्ल का जन्म बता दें शूरा खान को शनिवार को डिलीवरी के लिए मुंबई के पी.डी. हिंदुजा अस्पताल में एडमिट किया गया था। इस दौरान अरबाज पत्नी के साथ मौजूद थे। डिलीवरी के चलते परिवार के कुछ सदस्य भी अस्पताल पहुंचे थे। शूरा की मां, सोहेल खान और अरबाज के बेटे अरहान अस्पताल के बाहर देखे गए थे। इसके पहले 29 सितंबर को अरबाज और शूरा ने बेबी शावर का ग्रैंड सेलिब्रेशन होस्ट किया गया था। इसमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। सलमान खान भी इस खुशी के मौके पर पहुंचे थे। बता दें कि 58 साल की उम्र में अरबाज दूसरी बार पिता बने हैं। शूरा से पहले अरबाज की शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। उनके बेटे अरहान का जन्म 2002 में हुआ था। हालांकि, 2017 में अरबाज और मलाइका ने आपसी सहमति से तलाक लिया। अरबाज और शूरा की शादी 24 दिसंबर 2023 को एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। शूरा ने इसी साल जून में अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी।
Click here to Read More
Previous Article
पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा का निधन:मल्टी ऑर्गन फेलियर हुआ; डेडबॉडी मोहाली से लुधियाना पहुंची, कल 12 बजे अंतिम संस्कार
Next Article
सारा खान ने की दूसरी शादी:एक्टर-प्रोड्यूसर कृष पाठक संग की कोर्ट मैरिज; BB 4 में अली मर्चेंट से किया था निकाह

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment