Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पंजाब के युवाओं में फ्रीस्टाइल रैप का क्रेज:'फोन क्यों नीं चुक्कण डेया' कर रहा ट्रेंड; न्यूयॉर्क से शुरूआत, सिंगर रफ्तार हो चुके इससे फेमस

7 months ago

पंजाब की म्यूजिक इंडस्ट्री में साइफर यानी फ्रीस्टाइल रैप का नया दौर शुरू हुआ है। युवाओं में इसका क्रेजी तेजी से बढ़ा है। बटाला साइफर ग्रुप भी बना है। पांच युवाओं द्वारा बनाए गए इस ग्रुप को मिलियन व्यूज मिल रहे हैं। इनका गीत मामा फोन क्यों नीं चुक्कण डेया...सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। मोगा की परमजीत उर्फ परम के ‘दैट गर्ल’ सॉन्ग के बाद पूरे पंजाब में साइफर पेज बनने शुरू हो गए हैं। मोगा, बटाला, बठिंडा, अमृतसर के युवा इस तरह के पेज बनाकर अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। बता दें कि साइफर की शुरुआत न्यूयॉर्क से मानी जाती है। इंडिया में इसका ट्रेंड 2010 से आया। अब ये छोटे शहरों में भी फैल रहा है। मशहूर रैपर रफ्तार साइफर से ही निकले कलाकार हैं। साइफर सफर पेज शुरू करने की कहानी... अब जानिए क्या है साइफर और कैसे इंडिया में हिट हो रहा... यूके से शुरू हुआ साइफर का ट्रेंड साइफर का मतलब कोड, रहस्य और संख्या से है। म्यूजिक में इसका मतलब हिप-हॉप और रैप कल्चर से है। इसमें एक ग्रुप या सर्कल में कई रैपर्स, फ्रीस्टाइलर्स या डांसर्स बारी-बारी से अपनी स्किल दिखाते हैं। सब एक-दूसरे को इंस्पायर करते हैं और अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हैं। ये न्यूयार्क में 1970 से शुरू हुआ। इंडिया में साइफर का ट्रेंड 2010 से आया। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु के बाद अब ये छोटे शहरों में फैल रहा है। इंडिया के मशहूर रैपर रफ्तार साइफर से निकले कलाकार हैं। उत्सव और करण कॉलेज फ्रेंड करन और उत्सव ने बताया कि वह कॉलेज फ्रेंड हैं। बटाला के खालसा कॉलेज में पढ़ते हैं। म्यूजिक में शौक स्कूल टाइम से हुआ। दोनों ने बताया कि उनको रैप लिखने का शौक था। इसे लोगों के सामने लाने के लिए बटाला साइफर पेज बनाया। छुट्टी के बाद कॉलेज में ही छोटे-छोटे रैप रिकॉर्ड कर इस पर डालने लगे। दूसरे लड़कों ने भी इसे फेसबुक पर देखा तो पेज से जुड़ने के लिए एप्रोच करने लगे। आज सबका प्यार मिल रहा है। ----------------------- पंजाबी सिंगर से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें पंजाबी सिंगर बब्बू मान के नए गीत पर विवाद:गाने के टाइटल 'ब्लैक दिवाली' पर लोगों की आपत्ति, हिंदू नेता कर रहे विरोध पंजाबी सिंगर बब्बू मान का तीन दिन पहले लॉन्च हुए नए गीत पर पंजाब में कॉन्ट्रोवर्सी पैदा हो गई। गीत के बोल और म्युजिक को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन गीत के टाइटल को लेकर हिंदू संगठनों के साथ साथ उनके फेंस में भी रोष है। फेंस कमेंट बॉक्स में टाइटल को लेकर विरोध भी जता रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
Click here to Read More
Previous Article
सिंगर रघु दीक्षित ने वरिजाश्री वेणुगोपाल से की शादी:50 की उम्र में 16 साल छोटी सिंगर से रचाई दूसरी शादी
Next Article
डॉली सिंह ने बताया कास्टिंग काउच का डरावना अनुभव:कास्टिंग डायरेक्टर ने होटल में बुलाया था और बाद में होंठों पर किस करने लगा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment