Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

डॉली सिंह ने बताया कास्टिंग काउच का डरावना अनुभव:कास्टिंग डायरेक्टर ने होटल में बुलाया था और बाद में होंठों पर किस करने लगा

7 months ago

फेमस कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस डॉली सिंह ने हाल ही में बताया कि उन्हें अपने करियर की शुरुआत में कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। यह घटना दिल्ली में तब घटी जब वह सिर्फ 19 साल की थीं। डॉली ने जूम के साथ बातचीत में इस बारे में कहा, "एक बार, जब मैं दिल्ली में एक्टिंग में करियर शुरू करने की कोशिश कर रही थी, तब मैं एक कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने गई थी। उसने पहले मुझे फोन पर बहुत बातें कीं, जो थोड़ी अजीब थी, लेकिन जब आप नए होते हैं, तो लगता है कि अगर आप बात नहीं करेंगे, तो सामने वाला समझ सकता है कि आपको काम में इंटरेस्ट नहीं है।" डॉली ने आगे कहा, "एक महिला होने के नाते, जब कोई आदमी आपको कोई ऑफर देता है, तो यह समझना मुश्किल होता है। आपको पता नहीं चलता कि वो आपकी टैलेंट के कारण दे रहा है या किसी और वजह से। यह बहुत कंफ्यूजिंग था। वह मुझसे फोन पर बात करता, ऑडिशन और इंतजाम के बारे में बताता और फिर कहता – ‘कल इस होटल में आना; मैं तुम्हें एक प्रोड्यूसर से मिलवाऊंगा।" डॉली ने यह भी बताया, उसने मुझे एक बड़े फाइव-स्टार होटल में ले गया। मैं रेस्टोरेंट में बैठी थी; प्रोड्यूसर भी आकर हमारे पास बैठ गया। मैं शराब नहीं पीती, इसलिए बस वहीं चुपचाप बैठी रही जबकि वह पी रहा था। डॉली ने आगे यह भी बताया इसके बाद, जब हम कार में बैठे थे और उस बुजुर्ग आदमी का इंतजार कर रहे थे, अचानक उसने मेरे होंठों पर किस किया और मेरी शर्ट के नीचे हाथ डालने लगा। मैं इतनी डर गई कि समझ नहीं आया क्या करूं। मैं तब सिर्फ 19–20 साल की थी, और वह आदमी करीब 35–40 साल का था। मैंने उसे खुद से हटाया, लेकिन कुछ बोल नहीं पाई। मैं न बोल सकती थी, न भाग सकती थी; बस वहीं बैठी रही और केवल मेट्रो स्टेशन पर छोड़ने के लिए कहा, उम्मीद करते हुए कि कुछ और नहीं होगा। शुक्र है कि आगे कुछ नहीं हुआ, लेकिन यह बहुत ही अनएक्सपेक्टेड था।”
Click here to Read More
Previous Article
पंजाब के युवाओं में फ्रीस्टाइल रैप का क्रेज:'फोन क्यों नीं चुक्कण डेया' कर रहा ट्रेंड; न्यूयॉर्क से शुरूआत, सिंगर रफ्तार हो चुके इससे फेमस
Next Article
बॉलीवुड में जाह्नवी कपूर को झेलना पड़ा मेल ईगो:बोलीं- इससे निपटने के लिए मैं बेवकूफ बनने का नाटक करती हूं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment