Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

सिंगर रघु दीक्षित ने वरिजाश्री वेणुगोपाल से की शादी:50 की उम्र में 16 साल छोटी सिंगर से रचाई दूसरी शादी

7 months ago

मशहूर म्यूजिशियन और सिंगर रघु दीक्षित ने हाल ही में वरिजाश्री वेणुगोपाल के साथ शादी की है। 34 साल की वरिजाश्री जानी-मानी फ्लूटिस्ट, सिंगर और म्यूजिक एजुकेटर हैं। बॉलीवुड शादिस की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की शादी 14 अक्टूबर 2025 को हुई। यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें कुछ करीबी लोग और इंडस्ट्री के मेहमान शामिल हुए। शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आईं। शादी के समारोह में कुछ सेलिब्रिटीज शामिल हुए। एक्ट्रेस यमुना श्रीनिधि ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ झलकियां शेयर कीं। फोटो में रघु और वरिजाश्री दोनों खुश नजर आए। रघु ने पीले रंग की पारंपरिक धोती पहनी थी, जिसमें मरून बॉर्डर था। वहीं, वरिजाश्री ने ऑरेंज रंग की साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने ब्लू ब्लाउज और पारंपरिक शादी के जेवरों के साथ मैच किया। 50 साल के रघु की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी कोरियोग्राफर और डांसर मयूरी उपाध्याय से 2005 में हुई थी, लेकिन दोनों ने 2019 में तलाक ले लिया। तलाक के कुछ साल बाद रघु की मुलाकात वरिजाश्री से हुई, और दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। फरवरी 2025 में रघु दीक्षित ने वरिजाश्री की ग्रैमी नॉमिनेशन पर पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने वरिजाश्री को अपना दोस्त बताया था और जैकब कोलियर के गाने 'ए रॉक समव्हेयर' में उनके शानदार काम की तारीफ की थी, जो बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉरमेंस कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ था।
Click here to Read More
Previous Article
पीयूष पांडे का मुंबई में अंतिम संस्कार:अमिताभ, अभिषेक बच्चन पहुंचे; परिवार ने पोस्टर लगाकर श्रद्धांजलि दी, लिखा- वेल प्लेड कैप्टन
Next Article
पंजाब के युवाओं में फ्रीस्टाइल रैप का क्रेज:'फोन क्यों नीं चुक्कण डेया' कर रहा ट्रेंड; न्यूयॉर्क से शुरूआत, सिंगर रफ्तार हो चुके इससे फेमस

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment