Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Naagin 7: एकता कपूर के शो में 1 या 2 नहीं नजर आएंगी इतनी नागिनें, इन एक्ट्रेसेस की भी चमकी किस्मत

7 months ago

प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही एकता कपूर के शो 'नागिन 7' के जरिए टीवी पर वापसी करने जा रही हैं. कुछ वक्त पहले ही मेकर्स ने 'नागिन 7' का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी का धांसू अंदाज देखने को मिला.प्रियंका चाहर चौधरी के अलावा शो में ईशा सिंह और नमिक पॉल भी नजर आने वाले हैं.

कुछ वक्त पहले ही नमिक पॉल, प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह को एक साथ 'नागिन 7' के सेट पर देखा गया था. इसी बीच 'नागिन 7' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. खबरों के अनुसार 'नागिन 7' में प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह के अलावा दो नई हसीनाओं की नागिन के तौर पर एंट्री हो चुकी है.

ये हसीनाएं कोई और नहीं बल्कि डोनल बिष्ट और एलिस कौशिक हैं. रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों की 'नागिन 7' में एंट्री हो गई है. एक रिपोर्ट के अनुसार नागिन 7 में एलिस कौशिक कैमियो करेंगी.शो के शुरुआती कुछ एपिसोड्स में एलिस कौशिक को धमाल मचाते हुए देखा जाएगा.

नमिक पॉल के संग बनेगी डोनल बिष्ट के संग जोड़ी

वहीं, रिपोर्ट के अनुसार डोनल बिष्ट शो में सेकेंड मेन लीड के तौर पर दिखने वाली हैं. कहा जा रहा है कि नागिन 7 में नमिक पॉल और डोनल बिष्ट की जोड़ी बनाई गई है. वहीं, ईशा सिंह के रोल को काफी छोटा रखा गया है.बता दें कुछ एपिसोड्स के बाद ईशा सिंह नागिन 7 में दिखाई नहीं देंगी.

ऐसे में डोनल बिष्ट और प्रियंका चाहर चौधरी मिलकर शो की कहानी को आगे बढ़ाएंगी. कहानी में कलाकारों की एंट्री को देख ऐसा लग रहा है कि लव ट्रायएंगल दिखाया जाएगा. क्योंकि, प्रियंका चाहर चौधरी और डोनल बिष्ट दोनों की ही नजरें नमिक पॉप के कैरेक्टर पर जो पड़ने वाली है.

ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि किस तरह से एकता कपूर महाकुंभ की कहानी को आगे लेकर जाएंगी. नागिन 7 में प्रियंका चाहर चौधरी को अनंत काल की महाशक्तिशाली नागरानी के तौर पर जो नजर आएंगी. नागिन 7 को लेकर फैंस ने तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें:-Anupama Spoiler: 'अनुपमा' की कामयाबी से जलेगी रजनी, प्रेम को छोड़ अपने ही प्रोफेसर के प्यार में पड़ेगी राही!

Click here to Read More
Previous Article
कब तक चलेगा तारक मेहता का उल्टा चश्मा? प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने किया रिएक्ट
Next Article
किसको बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतते देखना चाहते हैं शहबाज बदेशा? बताया कौन हैं उनके लिए विनर

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment