Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कब तक चलेगा तारक मेहता का उल्टा चश्मा? प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने किया रिएक्ट

7 months ago

इंडियन टेलीविजन अकादमी (आईटीए) के 25 साल पूरे होने पर कई टेलीविजन हस्तियों ने अवॉर्ड शो में शिरकत की. इस मौके पर पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्देशक असित मोदी ने टीवी और ओटीटी को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि अवॉर्ड शो इसलिए बनाया गया था ताकि इंडियन टेलीविजन के कलाकारों और तकनीशियनों की मेहनत को सम्मान मिले.

टीवी और ओटीटी के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "टेक्नोलॉजी से फर्क पड़ता है. लोग कहते हैं कि टीवी कम देखा जाने लगा, लेकिन मेरा मानना है कि अगर अच्छा कंटेंट दिखाएंगे तो दर्शक जरूर आएंगे. टीवी तो परिवार को जोड़ने का काम करता है. इसे तो पूरा परिवार मिलकर देखता है. टीवी की जगह तो हमेशा रहने वाली है."

उन्होंने सोशल मीडिया और ओटीटी को लेकर कहा, "आज हर प्लेटफॉर्म अच्छे कंटेंट दे रहे हैं. फिर, चाहे वो ओटीटी, टीवी या सोशल मीडिया हो. दर्शकों के लिए तो जैसे छप्पन भोग लग गया है. ऐप पर भी मनपसंद शो मिल जाते हैं. पसंद न आए तो चैनल या ऐप बदल दिया."

कब तक चलेगा तारक मेहता का उल्टा चश्मा?

असित ने अपने सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर गर्व करते हुए कहा, "शो अभी भी चल रहा है, और जब तक चला पाएंगे चलाएंगे. मैं देखता हूं कि आज भी लोग इस शो को पसंद कर रहे हैं और हंसी और खुशी देने वाला एकमात्र शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है. मुझे खुशी होती है कि लोग इसे बड़े चाव से देखते हैं. ये एक शो नहीं बल्कि एक ब्रांड है, जिसे अभी तक दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है. इसे मैंने बड़ी मेहनत से बनाया है और मेरी टीम भी बहुत दिल से मेहनत करती है." 

बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा 2008 में शुरू हुआ था. शो तभी से फैंस को एंटरटेन कर रहा है.

Click here to Read More
Previous Article
Bigg Boss 19: दोस्त बनीं दुश्मन! फरहाना और तान्या के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, एक-दूसरे पर लगाए इल्जाम
Next Article
Naagin 7: एकता कपूर के शो में 1 या 2 नहीं नजर आएंगी इतनी नागिनें, इन एक्ट्रेसेस की भी चमकी किस्मत

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment