Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

किसको बिग बॉस 19 की ट्रॉफी जीतते देखना चाहते हैं शहबाज बदेशा? बताया कौन हैं उनके लिए विनर

7 months ago

शहबाज बादशाह बिग बॉस 19 के घर से एविक्ट हो गए है. शो से बाहर आने के बाद से शहबाज बदेशा लगातार सोशल मीडिया पर अपने दोस्त अमाल मलिक को वोट करने की अपील कर रहे हैं. अब उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए बिग बॉस के घर में बिताए दिनों को याद किया और तान्या मित्तल, अशनूर कौर और गौरव को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने ये भी बताया कि उनके लिए बिग बॉस 19 का असली विनर कौन है.

तान्या मित्तल को लेकर की बात
तान्या मित्तल ने हमेशा शहबाज बदेशा को अपना भाई माना, लेकिन वे हर मुद्दे पर उनके विरोध में दिखाई दिए. इस सवाल का जवाब देते हुए शहबाज ने कहा कि वे हमेशा उनके लिए एक बहुत अच्छी बहन रही हैं और वे उनका उतना ही सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा कि "जो भी मुद्दे उठे, वे उनकी तरफ से शुरू हुए और उन्हें अपनी ही हरकतों का नतीजा भुगतना पड़ा."

अशनूर कौर के एविक्शन पर की बात
अशनूर कौर के एविक्शन पर बात करते हुए शहबाज ने कहा कि उनके साथ जो हुआ, वो बिल्कुल ठीक हुआ क्योंकि उन्होंने किसी के साथ मारपीट की और अपनी हार स्वीकार नहीं कर पा रही थीं. ऐसे में उनके लिए जाना जरूरी था. उन्होंने आगे कहा कि पहले भी बिग बॉस में थप्पड़ और धक्का-मुक्की हुई है, लेकिन वो अलग बात है. किसी को ऐसे मारना खतरनाक हो सकता है.

खुद के एविक्शन पर बोले शहबाज 
अपने खुद के एविक्शन पर बात करते हुए शहबाज ने कहा कि फिनाले से पहले निकाले जाने का उन्हें कोई पछतावा नहीं है. बिग बॉस के घर में मेरा समय बहुत अच्छा बीता. मुझे यह अनुभव देने के लिए मैं बिग बॉस का धन्यवाद करता हूं दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ और शहनाज का नाम लेकर सुर्खियों बटोरने के मुद्दे पर शहबाज का कहना है कि वे उनके भाई के जैसे थे. उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में मैंने एक बार सिद्धार्थ का नाम लिया था और यह एक मुद्दा बन गया. वह मेरे भाई जैसा है. मैं उसका नाम क्यों नहीं ले सकता? हमने साथ में इतना समय बिताया है. यह गलत नहीं होना चाहिए, मुझे जब लगेगा तब उनका नाम लूंगा और मुझे कोई नहीं रोक सकता.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SHEHBAZ BADESHA (@badeshashehbaz)

बताया कौन है उनके लिए विनर
वहीं शहबाज से पूछा गया कि बिग बॉस 19 की टॉफी कौन जीत सकता है के सवाल पर शहबाज ने कहा कि मुझे लगता है अमाल को शो जीतना चाहिए. मैं प्रणित मोरे को दूसरे नंबर पर देखता हूं, लेकिन दिल से चाहता हूं कि अमाल शो जीते.

Click here to Read More
Previous Article
Naagin 7: एकता कपूर के शो में 1 या 2 नहीं नजर आएंगी इतनी नागिनें, इन एक्ट्रेसेस की भी चमकी किस्मत
Next Article
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर की रंगरलियों के बारे में तुलसी को चलेगा पता, पानी की तरह पैसा बहाकर भी परेशान होगी नॉयना

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment