Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

महिंद्रा BE 6 फॉर्मूला-ई एडिशन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹23.69 लाख:रेस इंस्पायर्ड ग्राफिक्स के साथ 12.3 इंच ट्विन स्क्रीन्स, फुल चार्ज में 682km चलेगी

11 months ago

9

0

महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्क्रीम इलेक्ट्रिक इवेंट आज (26 नवंबर) से शुरू हो गया है। ये महिंद्रा की इलेक्ट्रिक व्हीकल जर्नी का 1 साल का सेलिब्रेशन इवेंट है। इवेंट के पहले दिन कंपनी ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 का फॉर्मुला ई एडिशन भारत में लॉन्च किया। स्पेशल एडिशन टॉप-स्पेक पैक 3 वैरिएंट पर बेस्ड है, जिसकी फुल चार्ज पर 682km की रेंज है। स्पेशल एडिशन SUV को स्टैंडर्ड BE 6 की तुलना में कॉस्मेटिक चेंजेस और कुछ नए फीचर्स के साथ पेश किया है। महिंद्रा ने इसे दो वैरिएंट- FE2 और FE3 में उतारा है, इसकी शुरुआती कीमत 23.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से ₹80,000 ज्यादा है। पहले 999 कस्टमर्स को ट्रैक डे एक्सपीरियंस और फॉर्मूला ई रेस के टिकट्स जैसे गिफ्ट मिलेंगे। BE 6 फॉर्मूला ई की बुकिंग 14 जनवरी 2026 से शुरू होगी और डिलीवरी 14 फरवरी से की जाएगी। ये भारत में टाटा कर्व ईवी, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और MG ZS EV को टक्कर देती है। महिंद्रा BE 6 फॉर्मूला-ई एडिशन: वैरिएंट वाइस प्राइस एक्सटीरियर डिजाइन: रेसिंग वाली बोल्ड लुक स्पेशल एडिशन SUV रेस ट्रैक से निकली लगती है। इसके फ्रंट और रियर बंपर्स को और ज्यादा आक्रामक डिजाइन दिया गया है, फॉर्मूला ई से इंस्पायर्ड ग्राफिक्स, डिकल्स और कई खास चीजें मिली हैं। कार के फ्रंट में रिवाइज्ड ग्रिल, सर्कुलर LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और आईब्रो स्टाइल DRLs हैं। बंपर्स को फिर से डिजाइन किया गया है, रियर में ब्रश्ड एल्युमिनियम फॉक्स स्किड प्लेट और इंटीग्रेटेड स्पॉयलर लगा है। बॉडी पर मोटरस्पोर्ट ग्राफिक्स, हूड स्ट्रिप्स, व्हील स्ट्रिप्स और फॉर्मूला ई बैज हैं। रेड ब्रेक कैलीपर्स और ऑरेंज टो हुक स्पोर्टी वाइब ऐड करते हैं। डायमेंशन्स स्टैंडर्ड BE 6 जैसे ही हैं- लंबाई 4371mm, चौड़ाई 1985mm, ऊंचाई 1495mm और व्हीलबेस 2775mm। कलर ऑप्शन्स में ब्लैक-रेड एक्सेंट्स के साथ फायरस्टॉर्म ऑरेंज, टैंगो रेड, एवरेस्ट व्हाइट और स्टेल्थ ब्लैक हैं। 20-इंच अलॉय व्हील्स नया एरो डिजाइन वाले हैं, जो 2023 के राल-ई कॉन्सेप्ट से इंस्पायर्ड हैं। इंटीरियर डिजाइन: प्रीमियम और रेस-रेडी अंदर डुअल-टोन ऑरेंज-ब्लैक थीम है, जो एक्सक्लूसिव फील देती है। डैशबोर्ड पर कार्बन फाइबर फिनिश, डोर ट्रिम्स पर फॉर्मूला ई लोगो और सीट बैक पर मोटिफ लगा है। स्टीयरिंग व्हील पर ऑरेंज इंसर्ट्स, सेंटर कंसोल बटन्स और डोर हैंडल्स ऑरेंज हैं। सीट अपहोल्स्ट्री वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स वाली है, ड्राइवर के लिए 6-वे पावर एडजस्टमेंट के साथ। पैनोरमिक मूनरूफ इल्यूमिनेटेड लाइटिंग स्ट्रिप्स के साथ है। टचस्क्रीन ट्विन 12.3-इंच डिस्प्ले- एक कर्व्ड इंफोटेनमेंट और दूसरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर। महिंद्रा का एड्रेनॉक्स AI इंटरफेस वायरलेस एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, OTA अपडेट्स और वॉयस कमांड्स सपोर्ट करता है। रियर AC वेंट्स, लैमिनेटेड डोर्स और 65W टाइप-सी फास्ट चार्जर कन्वीनियंस बढ़ाते हैं। फीचर्स: कंफर्ट और एडवांस टेक का मिक्स कंफर्ट के लिए डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, ऑटो-डिमिंग IRVM, ऑटो हेडलैंप्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स हैं। एडवांस फीचर्स में डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, जो म्यूजिक को नेक्स्ट लेवल ले जाता है। रेस-रेडी डिजिटल कॉकपिट वॉयस कंट्रोल से नेविगेशन और क्लाइमेट हैंडल करता है। ये सब INGLO प्लेटफॉर्म पर हैं, जो इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर को पावरफुल बनाता है। परफॉरमेंस: पावरफुल मोटर और लॉन्ग रेंज RWD सेटअप वाली ये SUV सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से 282bhp पावर और 380Nm टॉर्क जनरेट करती है। 79kWh बैटरी पैक के साथ MIDC सर्टिफाइड रेंज 682km (P1+P2 कॉम्बाइंड) है। 175kW DC फास्ट चार्जिंग से 10-80% चार्ज 20 मिनट में हो जाता है। 180kW तक सपोर्ट है, जो आइडियल कंडीशंस में 20 मिनट का टाइम देता है। एक्सेलेरेशन 0-100kmph में 6.7 सेकंड्स है, टॉप स्पीड 200kmph। ये परफॉरमेंस स्टैंडर्ड BE 6 जैसी ही है, लेकिन रेसिंग थीम इसे एक्साइटिंग बनाती है। सेफ्टी फीचर्स: 5-स्टार रेटिंग वाली प्रोटेक्शन सेफ्टी में लेवल-2 ADAS सूट है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग शामिल हैं। इसके अलावा 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, ऑल-डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विथ ऑटो-होल्ड और हिल स्टार्ट असिस्ट स्टैंडर्ड मिलते हैं। भारत NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली चुकी है। एरो विंग और स्पॉयलर ड्रैग कम करके स्टेबिलिटी बढ़ाते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
महिंद्रा XEV 9S लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹19.95 लाख:7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV में पैनोरमिक सनरूफ और ट्विन 12.3-इंच स्क्रीन, 679km तक की रेंज
Next Article
एपल फिर बन सकता है दुनिया का नंबर-1 स्मार्टफोन ब्रांड:आईफोन 17 सीरीज की तेज बिक्री से 14 साल बाद सैमसंग को पीछे छोड़ेगा

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment