Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

महिंद्रा XEV 9S लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹19.95 लाख:7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV में पैनोरमिक सनरूफ और ट्विन 12.3-इंच स्क्रीन, 679km तक की रेंज

11 months ago

7

0

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने आज (27 नवंबर) अपने स्क्रीम इलेक्ट्रिक इवेंट के दूसरे दिन नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है। भारत में इलेक्ट्रिक कार को तीन बैटरी पैक ऑप्शन के साथ 6 वैरिएंट में उतारा गया है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.95 लाख रुपए रखी गई है। इसे XEV 9e के INGLO प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है, लेकिन ये 1.95 लाख रुपए सस्ती है। XEV 9S की बुकिंग अगले साल 14 जनवरी से शुरू होगी और इसकी डिलीवरी 23 जनवरी 2026 से की जाएगी। कार की टेस्ट ड्राइव यूनिट 5 दिसंबर से डीलरशिप पर मिलेगी। ये XUV400, BE 6e और XEV 9e के बाद महिंद्रा की चौथी इलेक्ट्रिक SUV है। SUV में 12.3 इंच की ट्विन स्क्रीन और खुलने वाला पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है, जबकि BE 6e और XEV 9e फिक्स्ड ग्लास रूफ के साथ आती हैं। इसमें फुल चार्ज में 679km तक की रेंज मिलेगी। महिंद्रा XEV 9S: वैरिएंट वाइस प्राइस एक्सटीरियर डिजाइन: बोल्ड और स्पेशियस लुक महिंद्रा XEV 9S का एक्सटीरियर डिजाइन XUV700 से इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें EV एलिमेंट्स दिए गए हैं। फ्रंट में L-शेप्ड कनेक्टेड LED DRLs, ट्रायंगुलर LED हेडलैंप्स, क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल और इल्यूमिनेटेड महिंद्रा लोगो है, जो चंकी प्रोफाइल देते हैं। साइड में लॉन्ग व्हीलबेस (2762mm) और ओवरहैंग्स (फ्रंट 915mm, रियर 1099mm) से बैलेंस्ड स्टांस मिलता है, साथ में 18-इंच या 20-इंच एरो-स्टाइल अलॉय व्हील्स और ग्लॉस ब्लैक पैनल्स। रियर में स्मोक्ड LED टेल लैंप्स, रीडिजाइन बंपर और इंटीग्रेटेड स्पॉयलर है। डायमेंशन्स: लंबाई 4737mm, चौड़ाई 1900mm, ऊंचाई 1745mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 201mm (बैटरी पर 219mm)। बूट स्पेस थर्ड रो फोल्ड करने पर 527 लीटर, फ्रंक 150 लीटर। कलर ऑप्शन्स: स्टेल्थ ब्लैक, रूबी वेलवेट, नेबुला ब्लू, मिडनाइट ब्लैक, डेजर्ट मिस्ट, एवरेस्ट व्हाइट। इंटीरियर डिजाइन: प्रीमियम और वर्सेटाइल कैबिन अंदर लाइट ब्लैक और ब्लैक-व्हाइट थीम है, जो XUV700 से मिलती-जुलती है। सीट अपहोल्स्ट्री लेदरेट वाली है, सेकंड रो स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग वाली, थर्ड रो बच्चों या पेट्स के लिए सूटेबल। फ्रंट सीट्स वेंटिलेटेड हैं, मैक्सिमम हेडरूम राइवल्स से ज्यादा। डैशबोर्ड पर ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप: 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन (वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो/एप्पल कारप्ले) और पैसेंजर डिस्प्ले (कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए)। स्टीयरिंग टू-स्पोक वाली, फिजिकल बटन्स के साथ। ओपनेबल पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और AR HUD हाई वैरिएंट्स में हैं। सेकंड रो पैसेंजर्स के लिए फ्रंट सीट्स पर माउंटेड स्क्रीन्स BYOD फीचर सपोर्ट करती हैं। फीचर्स: कंफर्ट और एडवांस टेक का कॉम्बो कंफर्ट के लिए डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, बॉस मोड (फ्रंट सीट्स एडजस्टमेंट) और 16-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम है। कन्वीनियंस में कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट, ऑटो हेडलैंप्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, रियर डिफॉगर और वायरलेस चार्जिंग मिलती है। एडवांस फीचर्स में 12.3-इंच टचस्क्रीन (क्रिस्प ग्राफिक्स), OTA अपडेट्स, वॉयस कमांड्स और 540-डिग्री कैमरा (अंडर-कार व्यू के साथ) हैं। सब कुछ INGLO प्लेटफॉर्म पर रन करता है, जो EV आर्किटेक्चर को स्मूथ बनाता है। परफॉरमेंस: सिंगल मोटर और लॉन्ग रेंज RWD सेटअप वाली XEV 9S में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 231 PS (59kWh) से 286 PS (79kWh) पावर और 380Nm टॉर्क देती है। कंपनी का दावा है कि कार 0-100kmph की स्पीड 7 सेकंड्स में हासिल कर सकती है और इसकी टॉप स्पीड 202kmph है। बैटरी ऑप्शन्स: 59kWh (521km रेंज), 70kWh (600km) और 79kWh (679km, ARAI)। रियल-वर्ल्ड रेंज 400-550km के बीच। चार्जिंग: 140kW (59kWh) से 180kW (79kWh) DC फास्ट, 20-80% 20 मिनट में। 7.2kW AC पर 0-100% 8.7-11.7 घंटे, 11kW पर 6-8 घंटे। फोर ड्राइव मोड्स और फाइव रिजेन ब्रेकिंग लेवल्स हैं। फर्स्ट ओनर्स को लाइफटाइम बैटरी वारंटी मिलेगी। सेफ्टी फीचर्स: 360-डिग्री कैमरा के साथ लेवल-2 ADAS सेफ्टी में लेवल-2 ADAS सूट है, जिसमें एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग और डॉरोसनेस डिटेक्टर शामिल हैं। 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, ऑल-डिस्क ब्रेक्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक विथ ऑटो-होल्ड और हिल स्टार्ट असिस्ट स्टैंडर्ड हैं। ऑटो पार्किंग और 540-डिग्री व्यू सेफ्टी बढ़ाते हैं। भारत NCAP से 5-स्टार रेटिंग एक्सपेक्टेड है।
Click here to Read More
Previous Article
दुनिया का पहला एंटी-ड्रोन पैट्रोल व्हीकल इंद्रजाल रेंजर लॉन्च:AI से 10km दूर से ड्रोन डिटेक्ट करेगा, 4km दूर तक मार सकेगा
Next Article
महिंद्रा BE 6 फॉर्मूला-ई एडिशन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹23.69 लाख:रेस इंस्पायर्ड ग्राफिक्स के साथ 12.3 इंच ट्विन स्क्रीन्स, फुल चार्ज में 682km चलेगी

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment