Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

एपल फिर बन सकता है दुनिया का नंबर-1 स्मार्टफोन ब्रांड:आईफोन 17 सीरीज की तेज बिक्री से 14 साल बाद सैमसंग को पीछे छोड़ेगा

11 months ago

9

0

एपल एक दशक के बाद सैमसंग को पीछे छोड़कर फिर दुनिया का नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड बन सकता है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक इसका कारण आईफोन 17 सीरीज की तेजी से बढ़ रही सेल होगी। इससे पहले 2011 में एपल ने नंबर की पोजिशन हासिल की थी। रिसर्च के अनुसार सितंबर में लॉन्च हुई आईफोन 17 सीरीज को अमेरिका और चीन दोनों बाजारों में बेहद मजबूत प्रतिक्रिया मिली है, जिससे एपल की बिक्री में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा US-चाइना ट्रेड तनाव में कमी और डॉलर की कमजोरी ने बड़े बाजारों में भी आईफोन की खरीद बढ़ाई है। आईफोन की बिक्री 10% तक बढ़ेगी काउंटरपॉइंट का अनुमान है कि 2025 में आईफोन की बिक्री 10% बढ़ेगी, जबकि सैमसंग की यह वृद्धि सिर्फ 4.6% रहेगी। इसी बढ़त के साथ एपल इस साल सैमसंग को पीछे छोड़कर नंबर 1 स्थान पर आ जाएगा। 2025 में वैश्विक स्मार्टफोन बाजार लगभग 3.3% बढ़ेगा और एपल की हिस्सेदारी 19.4% तक पहुंच सकती है। एपल आखिरी बार 2011 में दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता बनी थी। यूजर्स फोन अपग्रेड कर आईफोन पर शिफ्ट हो रहे काउंटरपॉइंट के विश्लेषक यांग वांग ने कहा कि आईफोन 17 की सफलता के पीछे प्रमुख कारण यह है कि कोविड अवधि में फोन खरीदने वाले कंज्यूमर अब अपना फोन अपग्रेड कर रहे हैं। 2023 से 2025 के बीच 35.8 करोड़ सेकंड-हैंड आईफोन s बिके, जिनके उपयोगकर्ता अगले कुछ वर्षों में नए आईफोन मॉडल की ओर बढ़ने की संभावना रखते हैं। फोल्डेबल फोन से सेल बढ़ने की उम्मीद रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एपल की पहुंच आने वाले वर्षों में और मजबूत हो सकती है। 2026 में फोल्डेबल आईफोन और बजट आईफोन 17e लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि 2027 में कंपनी बड़े डिजाइन बदलाव लाने की तैयारी कर रही है। इन सभी कारणों से कॉउंटरपॉइंट का अनुमान है कि एपल 2029 तक लगातार नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड बना रहेगा।एपल ने पिछले महीने कहा था कि उसकी सेल्स उम्मीद से तेज गति से बढ़ रही हैं और कंपनी की हॉलिडे क्वार्टर की कमाई लगभग 140 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच सकती है।
Click here to Read More
Previous Article
महिंद्रा BE 6 फॉर्मूला-ई एडिशन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹23.69 लाख:रेस इंस्पायर्ड ग्राफिक्स के साथ 12.3 इंच ट्विन स्क्रीन्स, फुल चार्ज में 682km चलेगी
Next Article
iQOO 15 फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹72,999:स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट के साथ 7000mAh बैटरी, शुरुआती कीमत 72,999

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment