Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

मेगन मर्केल पर ड्रेस चोरी का लगा आरोप:डचेस ऑफ ससेक्स के प्रवक्ता ने खबरों को बताया अपमानजनक; नए शो के प्रोमो से शुरू हुआ विवाद

11 months ago

7

0

ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी की पत्नी और एक्ट्रेस मेगन मर्केल एक ड्रेस की वजह से विवादों में घिर गई हैं। डचेस ऑफ ससेक्स पर ड्रेस चोरी का आरोप लगा है। हालांकि, उनके स्पोक्सपर्सन ने इस पूरी कंट्रोवर्सी को बेबुनियाद और अपमानजनक बताया है। दरअसल, हाल ही में नेटफ्लिक्स पर मेगन के नए शो 'विद लव- मेगन' का नया प्रोमो जारी हुआ है। इस प्रोमो में वो एमरल्ड ग्रीन रंग की ऑफ शोल्डर गाउन पहने दिखीं। जैसे ही मेगन प्रोमो में इस गाउन में दिखीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया कि उन्होंने तीन साल पहले इस ड्रेस को वैरायटी मैगजीन के कवर शूट के दौरान उधार ली थी। बाद में लगभग 1.5 लाख रुपए की इस ड्रेस को वापस देने के बजाए रख लिया। मीडिया रिपोर्ट्स ने अपने दावों में पत्रकार वैनेसा ग्रिगोरियाडिस का जिक्र किया, उन्होंने पिछले साल एक पॉडकास्ट में कहा था कि मेगन ने अपनी अकूत निजी दौलत के बावजूद एक हाई-प्रोफाइल फोटोशूट से कपड़े और ज्वेलरी अपने पास रख ली थी। अब मेगन के स्पोक्सपर्सन ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मेगन के स्पोक्सपर्सन ने पीपल पत्रिका को बताया कि दावे पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। उन्होंने कहा- 'यह आरोप कि कोई भी आइटम सेट पर मौजूद स्टाइलिस्ट या उनकी संबंधित टीमों की बिना जानकारी और सहमति के ली गई थी, न केवल स्पष्ट रूप से गलत है, बल्कि अत्यधिक अपमानजनक भी है। जो भी आइटम रखा गया, वो पूरी ट्रांसपेरेंसी और कॉट्रैक्चुअल एग्रीमेंट्स के अनुसार रखा गया।' वहीं, इंडस्ट्री इनसाइडर के एक सोर्स के मुताबिक, फेमस सेलिब्रिटीज के लिए फोटोशूट से कुछ चीजें अपने पास रखना एक रिवाज है। मार्कल के पक्ष में एक प्वाइंट यह है कि शाही परिवार के सदस्य और अन्य हस्तियां आमतौर पर इन कपड़ों को एहतियात के तौर पर रखते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इनकी रिसेल या अनधिकृत तरीके से दोबारा बिक्री न हो। कुछ ऑनलाइन नीलामी पोर्टल बिना अनुमति के सेलिब्रिटी आइटम को बेचने के लिए कुख्यात हैं। यही कारण है कि कई मशहूर हस्तियां ब्लू इंक से साइन नहीं करतीं, क्योंकि इसकी नकल की जा सकती है।
Click here to Read More
Previous Article
एक महीने पहले मिली गुलशन कुमार की हत्या की टिप:पुलिस ऑफिसर ने महेश भट्ट को कॉल कर कहा था- उनसे कहना घर से न निकलें
Next Article
कुरुभूमि पर महाभारत युद्ध में भिड़े दुर्योधन और भीम:कुरुक्षेत्र IGM में बॉलीवुड तड़का, बिंदू दारा सिंह-पुनीत और सिद्धार्थ इस्सर ने नाटक प्ले किया

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment