Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कुरुभूमि पर महाभारत युद्ध में भिड़े दुर्योधन और भीम:कुरुक्षेत्र IGM में बॉलीवुड तड़का, बिंदू दारा सिंह-पुनीत और सिद्धार्थ इस्सर ने नाटक प्ले किया

11 months ago

9

0

कुरु भूमि पर महाभारत के युद्ध में एक बार फिर दुर्योधन और भीम आपस में टकरा गए। दुर्योधन गर्जना करते हुए भीम से भिड़ गया। मौका था कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का। जिसमें ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में महाभारत को मंच पर दिखाया गया। भीम का रोल एक्टर एवं बिग बॉस विजेता बिंदू दारा सिंह तो दुर्योधन के रोल में फिर से ​90 के दशक के फेमस महाभारत सीरियल के दुर्योधन पुनीत ईस्सर ने निभाया। इस नाटक की शुरुआत कृष्ण रास से हुई। नाटक में महाभारत के अलग-अलग प्रसंगों को दिखाया गया। भीम की शपथ ने समा बांधा नाटक में द्रौपदी चीरहरण, भीम की शपथ, कौरवों एवं पांडवों का संवाद, कर्ण-अर्जुन का टकराव और अंत में भीम-दुर्योधन का गदा युद्ध दिखाया गया। कलाकारों ने महाभारत युद्ध के प्रत्येक क्षण को लाइव दिखाने की कोशिश की। पुनीत ईस्सर के बेटे सिद्धांत ईस्सर ने नाटक में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई। श्रीकृष्ण रास से समापन नाटक का समापन श्रीकृष्ण की रास लीला से हुआ। नाटक में भगवान श्रीकृष्ण का गीता का अमर संदेश और विराट स्वरूप दिखाया गया। इसे देखकर दर्शन रोमांचित हो गए। इससे पहले एक्टर पुनीत ईस्सर और उनकी टीम ने नाटक के लिए रिहर्सल की। अर्जुन भी आ चुके IGM IGM में महाभारत सीरियल में अर्जुन का किरदार करने वाले फिरोज खान भी शिरकत कर चुके हैं। वे साल 2021 में महोत्सव में आए थे। हालांकि उन्होंने कोई प्रस्तुति नहीं दी थी। उधर, कल शाम को सूफी सिंगर कंवर ग्रेवाल के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था।
Click here to Read More
Previous Article
मेगन मर्केल पर ड्रेस चोरी का लगा आरोप:डचेस ऑफ ससेक्स के प्रवक्ता ने खबरों को बताया अपमानजनक; नए शो के प्रोमो से शुरू हुआ विवाद
Next Article
IFFI 2025 के रेड कारपेट पर साड़ियों का दिखा जलवा:शिखा कारीगरी और डीसी हैंडलूम ने ‘साड़ी इन मोशन' के जरिए दिखाया भारतीय विरासत का रंग

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment