Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ

1 week ago

टीवी का सबसे पॉपुलर क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) अपने नए सीजन के साथ एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और सनी देओल हॉटसीट पर बैठकर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सवालों का सामना करते नजर आ रहे हैं. 

प्रोमो में क्या है खास?
सामने आए प्रोमो वीडियो में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिल रही है. आमिर खान हंसते हुए अमिताभ बच्चन से शो की थीम 'सोचना पड़ेगा' को लेकर सवाल पूछते हैं, 'आपने अपने प्रोमो में कहा है कि सोचना पड़ेगा... थोड़ा हिंट बता दीजिए सर, क्या सोचना पड़ेगा?' इस पर बिग बी अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहते हैं, 'ऐसा है सर, मुझे देखने से आपको कोई फायदा नहीं होने वाला है.' अमिताभ बच्चन का ये जवाब सुनकर आमिर खान तुरंत चुटकी लेते हुए कहते हैं, 'अरे, वो तो मुझे पता चल गया है सर.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sonytvofficial (@sonytvofficial)

ये भी पढ़ें:-Box Office: कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है सनी की 'बंटवारा 1947'? बॉलीवुड की टॉप A रेटेड ओपनर्स की लिस्ट में कर पाएगी एंट्री?

'इतना आसान नहीं होने वाला है'
इसके बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं कि इस बार का सफर 'इतना आसान नहीं होने वाला है'. इस पर आमिर खान मुस्कुराते हुए कहते हैं, 'कोशिश करते हैं सर.' फिर बिग बी कहते हैं, 'हां, क्योंकि सोचना पड़ता है न भाई साहब!' जिस पर आमिर खान भी हंसते हुए सहमत होते हैं और कहते हैं, 'सोचना पड़ेगा सर, वाकई सोचना पड़ेगा.'

कब और कहां देखें शो?
'कौन बनेगा करोड़पति' का 18वां सीजन सोमवार, 10 अगस्त से रात 9 बजे ऑन एयर होगा. दर्शक इस शो को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं. हर बार की तरह इस बार भी अमिताभ बच्चन शो को होस्ट करने वाले हैं. इस बार शो की थीम 'सोचना पड़ेगा' है.

'बंटवारा 1947' को लेकर चर्चा में सनी देओल
बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान हैं. राजकुमार संतोषी ने इसे डायरेक्ट किया है. फिल्म में प्रीति जिंटा, करण देओल, अभिमन्यु सिंह, अली फजल और शबाना शामिल जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें:-Friday Box Office: 'स्पाइडर मैन' के आगे पहले ही दिन पिटी 'ओह माय डॉग', 'धमाल' 4 का भी निकला दम, जानें-फ्राइडे का कलेक्शन

Click here to Read More
Previous Article
बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट
Next Article
शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? 'भाबी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment