Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? 'भाबी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती

1 week ago

रियलिटी शो लॉकअप 2 खत्म हो चुका है. हालांकि शो के कंटेस्टेंट अभी भी सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं और लगातार इंटरव्यूज दे रहे हैं. टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी 'लॉक अप सीजन 2' के दौरान अक्सर एक-दूसरे से भिड़ती नजर आईं. शो के दौरान दोनों के बीच कई बार तीखी बहस और झगड़े भी देखने को मिले. वहीं अब हाल ही में शिल्पा ने इसपर बात की और सलमान खान की तारीफ की.

शिवांगी ने की शिल्पा की इंसल्ट
हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे ने बताया कि उन्हें 'लॉक अप 2' के दौरान सलमान खान की याद आई. उन्होंने दावा किया कि शो में शिवांगी जोशी ने उनकी इंसल्ट की थी, लेकिन होस्ट ने इस पर सवाल नहीं उठाया. शिल्पा मीडिया से बात करते हुए इमोशनल हो गईं और उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो बहुत सारी चीजें टेलीकास्ट नहीं हुईं. जिस तरह से मुझसे बात की गई, खासकर शिवांगी जोशी ने मेरी उम्र और मेरे काम को लेकर जो बातें कहीं, वो बहुत डिरिस्पेक्टफुल था.'

सलमान खान की आई याद
उन्होंने कहा, 'इससे मुझे याद आया कि सलमान जी ऐसी चीजों पर किस तरह स्टैंड लेते थे. मुझे यहां उनकी कमी महसूस हुई.' बता दें. शिल्पा 'बिग बॉस 11' में नजर आई थीं और इसकी विनर भी बनी थीं. शिल्पा ने आगे कहा कि उन्हें लगा कि फराह खान उन्हें एक कंटेस्टेंट के तौर पर पसंद करती थीं और उन्होंने कभी उनके साथ पक्षपात नहीं किया. लेकिन टीवी पर 24 घंटे में से सिर्फ 1 घंटे का ही एपिसोड दिखाया जाता है.

ये भी पढ़ेंः What to watch: ओटीटी से थिएटर तक इस फ्राइडे रिलीज हुई 4 फिल्में हैं पैसा वसूल, बाकी सब बेकार, देखें लिस्ट

उन्होंने आगे कहा, 'इसके बाद जब आप कहते हैं कि आप बहुत अच्छा गेम खेल रही हैं, तो आप आज के युवाओं को ये भी संदेश दे रहे हैं कि किसी से बदतमीजी से बात करना और इस तरह जवाब देना मतलब आप अच्छा गेम खेल रहे हैं. मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं आया. मुझे सच में सलमान सर की कमी महसूस हुई, क्योंकि उनके जैसा कोई नहीं है.'

बता दें, शो के दौरान शिवांगी जोशी अक्सर शिल्पा शिंदे के काम को लेकर सवाल उठाती थीं. वहीं, शिल्पा कई बार शिवांगी पर अपनी असली पर्सनैलिटी छिपाने और अपने गेम के लिए हर्षद चोपड़ा का 'इस्तेमाल' करने का आरोप लगा चुकी थीं. दोनों के बीच एक बार काफी बड़ा झगड़ा भी हुआ, जब शिल्पा ने दावा किया कि शिवांगी ने जिन-जिन को-स्टार्स के साथ काम किया है, उनमें से लगभग सभी के साथ उनके अफेयर रहे हैं.

श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप 2' की विनर
रियलिटी शो का फिनाले 5 अगस्त को हुआ, जहां श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. श्रेया के विनर बनने का ऐलान होते ही शिल्पा शिंदे इमोशनल होकर रोने लगीं. शो के दौरान श्रेया और शिल्पा की अच्छी दोस्ती हो गई थी और दोनों अक्सर घर के दूसरे कंटेस्टेंट्स से होने वाली लड़ाई में एक-दूसरे का साथ देती थीं. वहीं, शिवांगी जोशी और योगेश रावत शो के रनर-अप रहे.

ये भी पढ़ेंः सैफ-अमृता की शादी में क्यों नहीं पहुंचीं थी बहन सोहा और सबा? सालों बाद बताई वजह

Click here to Read More
Previous Article
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ
Next Article
मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment