Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बेटे के 9वें बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार, धूमधाम से किया सेलिब्रेट

1 week ago

टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने हाल ही में अपने बेटे कविश का 9वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने बेटे के साथ जमकर मस्ती और एंजॉय किया. निशा ने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें मां-बेटे की प्यारी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है.

बेटे के बर्थडे पर निशा रावल ने लुटाया प्यार
निशा रावल ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे कविश के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्ट्रेस बच्चों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं. उन्होंने ट्रैम्पोलिन पार्क में बच्चों के साथ कई फन एक्टिविटीज कीं और खूब एंजॉय किया. इसके बाद निशा ने बेटे कविश के साथ मिलकर केक कट किया और बर्थडे सेलिब्रेशन को यादगार बनाया.

निशा रावल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में बेटे कविश के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा कि सभी की मौजूदगी, प्यार, हंसी, गले मिलने, शुभकामनाओं और आशीर्वाद ने कविश का दिन बेहद खास बना दिया. वहीं, जो लोग सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हो सके, उन्हें भी निशा ने याद किया और कहा कि उनकी कमी महसूस हुई.

ये भी पढ़ेंः 'मैं थोड़ी मरे जा रही हूं...', काजल राघवानी ने निरहुआ संग दिया था किसिंग सीन, तो आम्रपाली ने मचाया था बवाल

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ɴɪsʜᴀ ʀᴀᴡᴀʟ | 𝘢 𝘧𝘳𝘦𝘦 𝘴𝘰𝘶𝘭 (@missnisharawal)

निशा रावल के इस वीडियो में टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और गौहर खान भी कविश को उसके 9वें बर्थडे की शुभकामनाएं दी. इसके अलावा फैंस ने भी कमेंट कर बर्थडे विश किया.

निशा रावल की शादी
बता दें, निशा रावल ने 24 नवंबर साल 2012 को टीवी एक्टर करण मेहरा से शादी की थी. हालांकि बाद में साल 2021 में आपसी अनबन और विवाद के बाद दोनों अलग हो गए. इस शादी से उनके एक बेटे कविश है. निशा रावल अपने बेटे कविश की सिंगल मदर के रूप में अकेले परवरिश कर रही हैं. बता दें कि एक्ट्रेस निशा रावल ने पति करण मेहरा पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाते हुए कई और गंभीर आरोप लगाए थे.

ये भी पढ़ेंः बला की खूबसूरत हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी, हीरोइनें भी पड़ जाएंगी फीकी!

Click here to Read More
Previous Article
तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में काम करने का सपना, 900 किलोमीटर दूर मुंबई पहुंचा 16 वर्षीय नाबालिग
Next Article
KBC 18: 'आपको कोई फायदा नहीं होगा...', अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच मजेदार नोकझोंक, सनी देओल भी दिखे साथ

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment