Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

काशी में एक्ट्रेस कृति सेनन ने बोटिंग की:एक्टर धनुष के साथ लॉन्च किया फिल्म 'तेरे इश्क में' का ट्रेलर

11 months ago

8

0

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन और अभिनेता धनुष काशी पहुंचे। इनकी नई फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर IP माल में लॉन्च किया गया। इसके बाद कृति और धनुष ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। फिर दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुईं। इस दौरान कृति सेनन ने कहा- वाराणसी की आध्यात्मिक ऊर्जा और संस्कृति ने मुझे गहराई से प्रभावित किया। मैं यहां आकर खुद को बहुत ही भाग्यशाली मान रही हूं। काशी आकर बहुत पॉजिटिव फील होता है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी फिल्म को इतना स्पेशल बनाया है कि लोगों को काफी पसंद आएगा। उन्होंने कहा कि 2016 में मैं पहली बार काशी आई थी, लेकिन अब काशी काफी बदल गया है। फिल्म 'तेरे इश्क में' एक लव स्टोरी है, जो शंकर और मुक्ति के विषय पर आधारित है। यह कहानी तर्क, समय और किस्मत को चुनौती देती है। अब विस्तार से पढ़िए फिल्म 'तेरे इश्क में' के निर्माता आनंद एल. राय भी काशी आए हैं। आनंद एल राय ने कहा- काशी हमेशा से मेरी फिल्मों में खास रही है। यहां की रूहानियत को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। वहीं, काशी के गलियों से धनुष को प्यार अभिनेता धनुष ने कहा- काशी की गलियां, यहां की लोक संस्कृति और लोगों की आत्मीयता मुझे बेहद प्रिय लगी। वाराणसी मेरे लिए सिर्फ एक शहर नहीं है। यह एक आध्यात्मिक जागृति है। मैं हर गली, हर घाट, हर मंदिर से जुड़ा हूं। उनकी वजह से मेरे अंदर एक जागृति आई। मैंने खुद को महादेव के चरणों में समर्पित कर दिया है। कृति सेनन ने कहा- यहां बहुत सुकून मिलता है कृति सेनन ने कहा कि काशी की आध्यात्मिकता दिल को छू लेने वाली है। यह अनुभव उनके लिए यादगार रहेगा। कृति सेनन ने अपनी पहली काशी यात्रा के दिनों को याद किया। कहा- मैं आनंद सर के निर्देशन में एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए यहां आई थी। वह विज्ञापन कभी रिलीज नहीं हुआ, लेकिन उसकी यादें मेरे जेहन में ताजा हैं। यहां आकर मुझे हमेशा सुकून मिलता है। मैंने आनंद सर से कहा था कि फिल्म रिलीज होने से पहले मुझे यहां आकर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। मुझे खुशी है कि हम ऐसा कर पाए। पहले ही रिलीज हो चुका है फिल्म का टीजर फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। कुछ लोग इसे धनुष की सुपरहिट फिल्म ‘रांझणा’ से भी तुलना कर रहे हैं। 2 मिनट 4 सेकेंड के इस टीजर में धनुष और कृति की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई गई है। टीजर की शुरुआत कृति से होती है और फिर धनुष की दमदार एंट्री होती है। बता दें कि टीजर में शंकर (धनुष) और मुक्ति (कृति सेनन) की एक नई और इंटेंस लव स्टोरी दिखाई गई है‌। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है। पहली बार कृति तथा धनुष की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। गानों पर मिल रहे शानदार रिएक्शन को देखकर माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें.... धर्मेंद्र के निधन पर कंगना बोलीं- क्या खबर सही है:काशी में 9 सुरक्षाकर्मियों के साथ घूमीं; शिवलिंग खरीदा, चाट खाई बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल की मंडी सीट से भाजपा सांसद अभिनेत्री कंगना रनोट सोमवार को काशी पहुंचीं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दर्शन किए। फिर काशी की संकरी गलियों में घूमीं। दुकानों पर खरीददारी की। कंगना ने एक शिवलिंग भी खरीदा। उन्होंने दीना चाट भंडार पर चाट भी खाई। कुल्हड़ चाय भी पिया। पढ़ें पूरी खबर...
Click here to Read More
Previous Article
कपड़े उधार लेकर ऑडिशन देती थीं:पहली फिल्म से 3000 रुपए मिले, रसिका दुग्गल बोलीं- दिल्ली क्राइम और मिर्जापुर ने ब्लॉकबस्टर जैसा अनुभव दिया
Next Article
एक महीने पहले मिली गुलशन कुमार की हत्या की टिप:पुलिस ऑफिसर ने महेश भट्ट को कॉल कर कहा था- उनसे कहना घर से न निकलें

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment