Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'किस किसको प्यार करूं 2' का ट्रेलर रिलीज:कपिल शर्मा की फिल्म की फैंस कर रहे हैं तारीफ, 12 दिसंबर को होगी रिलीज

11 months ago

7

0

कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा जल्द एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखने वाले हैं। उनकी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बार कहानी पहले से भी ज्यादा मजेदार दिखाई दे रही है, जहां कपिल चार शादियों में उलझे नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में शादी, कॉमेडी और कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है। इसमें कपिल की कॉमिक टाइमिंग और पंचेज को देखकर फैंस ने उनकी तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा कि यह ट्रेलर उन्हें पुराने बॉलीवुड कॉमेडी क्लासिक्स की याद दिला गया। वहीं, दूसरे ने कहा, “फिल्म का ट्रेलर कई कॉमेडी फिल्मों से ज्यादा मजेदार लग रहा है।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “बहुत हिलेरियस ट्रेलर है, कपिल शर्मा टॉप फॉर्म में हैं।” फिल्म में कपिल शर्मा के साथ मनजोत सिंह, आयशा खान, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी और पारुल गुलाटी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है और इसे रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान ने वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट और अब्बास-मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। बता दें कि किस किसको प्यार करूं 2 कपिल की पहली फिल्म किस किसको प्यार करूं का सीक्वल है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका डायरेक्शन अब्बास-मस्तान ने किया था और यह 25 सितंबर 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ एली अवराम, मंजरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी और साई लोकुर ने एक्टिंग की थी। इसके बाद कपिल ने फिरंगी (2017) और नंदिता दास की ज्विगाटो (2023) जैसी फिल्मों में काम किया। ज्विगाटो के बाद अब वो किस किसको प्यार करूं 2 में दिखेंगे।
Click here to Read More
Previous Article
समीर वानखेड़े के आरोपों पर रेड चिलीज का जवाब:कोर्ट में कहा- आर्यन के शो में कॉर्डेलिया क्रूज केस का कोई जिक्र नहीं है
Next Article
पलाश पर लगे स्मृति को धोखा देने के आरोप:आरजे महवश बोलीं-अगर मेरे होने वाले दूल्हे के डीएम मिले तो पब्लिक कर देना गर्ल्स

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment