Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

समीर वानखेड़े के आरोपों पर रेड चिलीज का जवाब:कोर्ट में कहा- आर्यन के शो में कॉर्डेलिया क्रूज केस का कोई जिक्र नहीं है

11 months ago

8

0

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में अपना पक्ष रखा। यह मामला भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी समीर वानखेड़े द्वारा दर्ज कराई गई मानहानि याचिका से जुड़ा है। यह केस आर्यन खान डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर दायर किया गया था। वानखेड़े ने आरोप लगाया था कि इस सीरीज में उनके खिलाफ झूठी और गलत बातें दिखाई गई हैं। बुधवार को रेड चिलीज की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट नीरज किशन कौल ने कोर्ट में कहा कि शो में कॉर्डेलिया क्रूज केस का कोई सीधा जिक्र नहीं है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कौल ने कहा, “क्या व्यंग्य और कल्पना साथ नहीं रह सकते? ऐसा कोई कानून नहीं है कि दोनों एक साथ नहीं हो सकते। हो सकता है कि मैं किसी सच्ची घटना या व्यक्ति से प्रेरित हुआ हूं, लेकिन जब डिस्क्लेमर दिया गया है तो इसमें दिक्कत क्या है? यह एक बॉलीवुड पार्टी की सफलता की कहानी है, इसमें किसी तरह की दुर्भावना नहीं है।” कौल ने आगे कहा, “हम ऐसे लोगों को ध्यान में नहीं रख रहे जो सेंसिटिव हैं। किसी को ठेस पहुंचना दुर्भावना का आधार नहीं हो सकता। क्या आप किसी एक वाक्य या सीन को पकड़ सकते हैं? यह सीरीज करीब 20 अलग-अलग मुद्दों पर है। हमने कहीं भी कॉर्डेलिया क्रूज केस पर डॉक्यूमेंट्री नहीं बनाई। हां, मैं उत्साही अफसरों से प्रेरित हूं, लेकिन यह कहना गलत होगा कि यह वही केस है।” उन्होंने यह भी कहा, “आप यह नहीं कह सकते कि अगर कोई बॉलीवुड की कमियों को दिखा रहा है, तो वह उत्साही अफसरों को नहीं दिखा सकता। मैं इस बात के लिए जिम्मेदार नहीं हूं कि दूसरे क्या कहते हैं। मुझे हक है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री की समस्याओं को दिखाऊं। अगर मैं किसी पब्लिक ऑफिसर को दिखा भी दूं, तो उसे इतना सेंसिटिव नहीं होना चाहिए।” क्या है पूरा मामला? समीर वानखेड़े ने शो द बैड्स ऑफ बॉलीवुड को लेकर 2 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है। उनका कहना है कि शो में दिखाए गए पुलिस अफसर का किरदार उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाता है। खासकर इसलिए क्योंकि उनका और आर्यन खान का मामला अभी बॉम्बे हाईकोर्ट और NDPS स्पेशल कोर्ट में चल रहा है। वानखेड़े ने यह केस शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज और नेटफ्लिक्स के खिलाफ किया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें मुआवजा मिलता है तो वह पूरी रकम टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल में दान करेंगे। गौरतलब है कि समीर वानखेड़े 2021 में उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। यह मामला पूरे देश में चर्चा में रहा था। आर्यन को तीन हफ्ते जेल में रहना पड़ा था। बाद में उन्हें इस केस में क्लीन चिट मिल गई थी।
Click here to Read More
Previous Article
जैकी श्रॉफ ने किया सरिता मोर के बेटे का नामकरण:भगवान शिव के नाम पर रखा दक्षित; मां बनने के बाद कमबैक की तैयारी में हरियाणवी रेसलर
Next Article
'किस किसको प्यार करूं 2' का ट्रेलर रिलीज:कपिल शर्मा की फिल्म की फैंस कर रहे हैं तारीफ, 12 दिसंबर को होगी रिलीज

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment