Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

पलाश पर लगे स्मृति को धोखा देने के आरोप:आरजे महवश बोलीं-अगर मेरे होने वाले दूल्हे के डीएम मिले तो पब्लिक कर देना गर्ल्स

11 months ago

8

0

आरजे महवश ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने चीटिंग और अफेयर को लेकर मजाक किया। यह वीडियो उस वक्त सामने आया है, जब म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टलने के बाद उनके रिश्ते को लेकर कई अफवाहें फैल रही हैं। कुछ यूजर्स को यह मजेदार लगा, जबकि कुछ लोगों ने महवश को इस वीडियो को लेकर इनसेंसिटिव बताया। आरजे महवश ने वीडियो में क्या कहा? दरअसल, बुधवार को आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "मर्द भी बड़ी प्यारी चीज होते हैं... जब पूछो, सिंगल ही होते हैं।" इसके बाद उन्होंने कहा, "देखो भाई, मुझे सच या झूठ नहीं पता, पर जब मेरी शादी होगी ना, तो मैं अपना दूल्हा इंटरनेट पर एक हफ्ते पहले लॉन्च करूंगी और अगर मेरा वाला किसी और के डीएम में सुहागरात मना रहा हो तो गर्ल्स, आकर मुझे बता देना। ये मत सोचना कि शादी हो रही है, अब कैसे बताएं।" महवश ने यह भी कहा, "मैं दुनिया में किसी पर भरोसा नहीं करती। कोई भी कुछ भी कर सकता है। अगर किसी के पास उसके डीएम हों, तो उन्हें पब्लिक कर देना, या मुझे दे देना, मैं खुद कर दूंगी। अगर स्नैपचैट पर हो तो दूसरे फोन से रिकॉर्ड कर लेना। शादी से पहले... सुहागरात से पहले भी बता दोगे तो चलेगा। बस बचा लेना दोस्तों… प्लीज गर्ल्स, तुम्हारे हवाले वतन साथियों।" सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं लोगों ने महवश के इस वीडियो को पलाश के साथ जोड़ दिया। वहीं, महवश के इस वीडियो पर कई यूजर्स ने नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा,“आजकल लोग इतने असंवेदनशील कैसे हो गए हैं? किसी की पर्सनल जिंदगी पर मजाक उड़ाना बेहद घटिया है, खासकर जब वो देश के लिए खेल चुकी हो।” एक अन्य ने लिखा,“हर बात पर कंटेंट बनाना और लाइक्स के लिए ऐसा मजाक करना बिल्कुल शर्मनाक है।” एक यूजर ने कहा,“इन्फ्लुएंसर अब हर सीमा लांघ रहे हैं, अब ये मनोरंजन नहीं रह गया।” क्या है पूरा मामला पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होनी थी, लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से इसे टाल दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें फैल गईं। कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि पलाश ने स्मृति के साथ धोखा किया है, हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर कोई बयान नहीं दिया। पलाश एक जाने-माने म्यूजिक कंपोजर हैं, जबकि स्मृति भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हैं।
Click here to Read More
Previous Article
'किस किसको प्यार करूं 2' का ट्रेलर रिलीज:कपिल शर्मा की फिल्म की फैंस कर रहे हैं तारीफ, 12 दिसंबर को होगी रिलीज
Next Article
धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी की भावुक पोस्ट:कहा- वो मेरे लिए सब कुछ थे, ये खालीपन जिंदगीभर साथ रहेगा, यादों के सहारे जिऊंगी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment