Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Bigg Boss 19: दोस्त बनीं दुश्मन! फरहाना और तान्या के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, एक-दूसरे पर लगाए इल्जाम

5 months ago

बिग बॉस के घर में कब कौन दोस्त बन जाता है और कब दुश्मन पता ही नहीं चलता है. बिग बॉस 19 में कुछ हफ्तों पहले तान्या मित्तल और फरहाना भट की दोस्ती हुई थी मगर अब ये दोस्ती दुश्मनी में बदल गई है. दोनों हमेशा एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आती हैं. इस बार तान्या और फरहाना के बीच घमासान हो गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है.  फिनाले में गौरव खन्ना अपनी जगह पहले ही बना चुके हैं. अब उनके साथ 4 कंटेस्टेंट और फिनाले में अपनी जगह बनाने वाले हैं. शो में इस समय फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और मालती चाहर बचे हैं. इनमें से एक का एविक्शन फिनाले से पहले ही हो जाएगा.

फरहाना-तान्या में हुई लड़ाई

बिग बॉस 19 का नया वीडियो सामने आया है जिसमें फरहाना और तान्या लड़ती हुई नजर आ रही हैं.  फरहाना तान्या से कहती हैं- 'तू तो कहती थी कि तू मुझे इस घर में सबसे स्ट्रॉन्गेस्ट मानती है. अगर मेरा कोई कॉम्पिटिशन है तो वो तुम हो फरहाना. क्या हुआ उस ख्याल का. इसके जवाब में तान्या कहती हैं- वक्त के साथ चीजें बदल जाती हैं. फरहाना हंसते हुए कहती हैं- वक्त के साथ चीजें नहीं तुम्हारे प्लान बदल जाते हैं. तुम्हे कितनी चिंदी हरकतें करनी पड़ीं, मेरा सहारा लेने के लिए, आगे बढ़ने के लिए. ये घटिया गेम मेरे साथ मत खेलो. तुम्हारा ये ही था जब तक किसी को यूज करना था कर सकती हो.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

तान्या को भी गुस्सा आ जाता है. वो कहती हैं- 'जब मैं तुझसे बात नहीं कर रही हूं तो क्यों आ रही है. आज के झगड़े का बहुत हो गया है. इसलिए ही तू कभी विनर नहीं बन सकती है.'

तान्या और फरहाना का ये झगड़ा आज के एपिसोड में देखने को मिलने वाला है. आज के एपिसोड में कोई एक कंटेस्टेंट घर से बाहर भी हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Avatar Fire And Ash First Reviews: आ गए जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' के फर्स्ट रिव्यू, लोग बोले- 'बेहतरीन है ये फिल्म'

Click here to Read More
Previous Article
'एक हफ्ते का बॉयफ्रेंड बनेगा क्या', गौरव खन्ना ने फरहाना को लेकर कह दी ऐसी बात, होने लगे जमकर ट्रोल
Next Article
कब तक चलेगा तारक मेहता का उल्टा चश्मा? प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने किया रिएक्ट

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment