Search

    Language Settings
    Select Website Language

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policy, and Terms of Service.

    newshunt
    newshunt

    JSW-MG की कारें 1 जनवरी से 2% महंगी होंगी:इस साल तीसरी बार बढ़ाई कीमतें, रॉ मटेरियल कॉस्ट बढ़ने के कारण फैसला लिया

    1 month ago

    अगर आप MG की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो 31 दिसंबर तक खरीद लें। क्योंकि, JSW-MG मोटर इंडिया ने 1 जनवरी 2026 से अपनी कारों की कीमतों में 2% तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। यह बढ़ोतरी कंपनी के सभी मॉडल्स पर अलग-अलग होगी। कंपनी ने रॉ मटेरियल और ऑपरेशनल कॉस्ट के बढ़ने के कारण इस साल तीसरी बार यह फैसला लिया है। इससे पहले MG ने 1 जुलाई 2025 से अपनी कारों की कीमतों में 1.5% तक और 1 जनवरी 2025 से 3% तक का इजाफा किया था। तब भी MG ने कीमत बढ़ाने की वजह रॉ मटेरियल महंगा होना बताया था। MG इंडिया के लाइनअप में वर्तमान में कॉमेट EV, हेक्टर, हेक्टर प्लस, एस्टर, ग्लोस्टर, विंडसर EV और ऑल-इलेक्ट्रिक ZS EV शामिल हैं। 10 से 20 हजार रुपए महंगी हो सकती है कॉमेट EV कीमतों में बढ़ोतरी 2% तक होगी, जो मॉडल और वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग रहेगी। विंडसर EV पर करीब 30,000 से 37,000 रुपए तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे नई कीमतें 14.27 लाख से 18.76 लाख (एक्स-शोरूम) होंगी। कॉमेट EV पर 10,000 से 20,000 रुपए तक महंगी हो सकती है और कीमतें 7.64 लाख से 10.19 लाख तक पहुंच जाएंगी। बाकी मॉडल्स जैसे हेक्टर, ग्लोस्टर और एस्टर पर भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी आएगी। कंपनी ने कहा कि ये बदलाव पूरे पोर्टफोलियो पर लागू होंगे। क्यों बढ़ रही कीमतें? MG ने कारों की कीमत बढ़ाने के पीछे 4 मुख्य वजहें बताई हैं। कंपनी का कहना है कि वो कीमतें बढ़ाकर प्रोडक्शन कॉस्ट को थोड़ा कवर करेंगे, ताकि क्वालिटी और इनोवेशन में कोई कमी न आए। कच्चे माल की कॉस्ट: कंपनी ने बताया कि स्टील, लिथियम-आयन बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक चिप्स जैसी चीजें महंगी हो गई हैं। सप्लाई चेन की दिक्कतें: ग्लोबल लॉजिस्टिक्स और शिपिंग की लागत बढ़ने से प्रोडक्शन कॉस्ट पर असर पड़ा रहा है। महंगाई और आर्थिक दबाव: इन्फ्लेशन और करेंसी वैल्यू में उतार-चढ़ाव ने भी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को प्रभावित किया है। EV फोकस: MG की ज्यादातर गाड़ियां अब इलेक्ट्रिक हैं और बैटरी प्रोडक्शन महंगा है। इस कॉस्ट को बैलेंस करने के लिए कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं। एमजी की कारों पर ₹1.50 लाख तक का डिस्काउंट दिसंबर में साल के अंत में सेल्स बढ़ाने के लिए अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। EV मॉडल्स पर ZS EV में 1.25 लाख तक, कॉमेट EV पर 1 लाख तक और विंडसर EV पर 50,000 तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। ICE मॉडल्स में प्री-फेसलिफ्ट हेक्टर पर 90,000 तक, ग्लोस्टर पर 4 लाख तक और एस्टर पर 50,000 तक के डिस्काउंट्स हैं। ये ऑफर्स 31 दिसंबर तक हैं। ये खबर भी पढ़ें... MG हेक्टर फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹11.99 लाख: SUV में नई हेक्सा ग्रिल और जेस्चर कंट्रोल वाली टच स्क्रीन, टाटा हैरियर-सफारी से मुकाबला JSW MG मोटर इंडिया ने आज (15 दिसंबर) भारत में अपनी पॉपुलर SUV हेक्टर का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। कार को न्यू डिजाइन क्रोम ग्रिल और टच स्क्रीन में जेस्चर कंट्रोल जैसे फीचर के साथ अपडेट किया गया है। 2025 ऑल-न्यू हेक्टर को पहले की तरह ही 5-सीटर और 7-सीटर वर्जन में उतारा गया है। 5 सीटर हेक्टर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपए और 7-सीटर वर्जन की 17.30 लाख रुपए रखी गई है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read More
    Previous Article
    गूगल ने कर्मचारियों को विदेश-यात्रा से बचने की सलाह दी:अमेरिका वापसी में हो सकती है 1 साल की देरी, H-1B वीजा होल्डर्स सबसे ज्यादा प्रभावित
    Next Article
    वनप्लस 15R स्मार्टफोन लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹47,999:ये स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर वाला भारत में पहला फोन, वनप्लस पैड गो 2 भी पेश

    Related प्रौद्योगिकी Updates:

    Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

    Comments (0)

      Leave a comment